कैमरे के सामने ब्रालेस हुईं ऊर्फी जावेद, फिर टीवी एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा जिसे देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 04:06 PM IST

Uorfi Javed Goes Braless: अपने अजीबोगरीब कपड़ों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली ऊर्फी जावेद अब कैमरे के सामने कुछ इस अवतार में आईं जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए।

कैमरे के सामने ब्रालेस हुईं ऊर्फी जावेद, फिर टीवी एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा जिसे देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
Photo Credit: Instagram

Uorfi Javed New Look: ऊर्फी जावेद (Uorfi Javed) को नए-नए लुक में देखना अब लोगों के लिए आम हो गया है। लेकिन जब भी एक्ट्रेस किसी नए लुक में सामने आती हैं वह लोगों के होश उड़ा देती हैं। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ, हाल ही में अदाकार ने अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं जिन्हें देखने के बाद हर कोई उनके नए अवतार की बात कर रहा है। सोशल मीडिया पर तो ऊर्फी की इन तस्वीरों ने तहलका मचा दिया है। टीवी एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वह ब्रालेस नजर आ रही हैं (Uorfi Javed Goes Braless)। 

कुछ दिन पहले भी ऊर्फी जावेद कैमरे के सामने ब्रालेस हो गई थीं (Uorfi Javed Pictures)। अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया था जिसमें देखा गया था कि अदाकारा ने अपने शरीर पर रस्सियां लपेटी हुई थीं और अपने ब्रेस्ट्स को हाथ से छुपाया था। आज अदाकार ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वह ब्रालेस तो हैं लेकिन उन्होंने अपने ब्रेस्ट्स को नकली बालों से छुपाकर रखा हुआ है। वह नीले डेनिम्स में टॉरलेस होकर कैमरे को पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने नोज रिंग से अपने इस लुक को पूरा किया है (Uorfi Javed New Photos)। 

जैसी ही ऊर्फी जावेद ने अपनी यह तस्वीरें शेयर कीं वैसे ही लोगों ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों को एक्ट्रेस का यह अंदाज पसंद आया। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें ऊर्फी का यह लुक पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'जब ऊर्फी का टेलर छुट्टी पर हो' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'ओ, बहनजी पहले कपड़े पहनना सीख लो।' एक और यूजर ने लिखा 'बेशरम हो तुम भारत में रहकर यह सब गंदी पिक्स अपलोड करती हो शर्म करो थोड़ा।'

End of Article