Koffee with Karan 7 Review: कॉफी विद करण सीजन 7 के पहले एपिसोड में रणवीर ने खोले बेडरूम सीक्रेट, बताया कैसी रही सुहागरात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2022, 06:26 AM IST

Koffee with Karan 7 first episode Review: कॉफी विद करण सीजन 7 के पहले एपिसोड में सुपरस्टार रणवीर सिंह और चुलबुली अदाकारा आलिया भट्ट शामिल हुईं। दोनों सितारों करण जौहर के सामने अपनी शादी से लेकर बेडरूम सीक्रेट्स तक पर खुलकर बात की।

Koffee with Karan 7 Review: कॉफी विद करण सीजन 7 के पहले एपिसोड में रणवीर ने खोले बेडरूम सीक्रेट, बताया कैसी रही सुहागरात

Koffee with Karan 7 first episode Review: हॉटस्टार स्पेशल्स का स्पेशल शो कॉफी विद करण का नया सीजन 7 जुलाई से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने लगा है। गुरुवार को इस सीजन का पहला एपिसोड था जिसमें सुपरस्टार रणवीर सिंह और चुलबुली अदाकारा आलिया भट्ट शामिल हुईं। दोनों सितारों करण जौहर के सामने अपनी शादी से लेकर बेडरूम सीक्रेट्स तक पर खुलकर बात की। इस चैट शो में रणवीर सिंह ने अपनी सेक्स लाइफ के बारे में ऐसे खुलासे किये जिन्हें सुनकर उनके चाहने वाले दंग रह गए।  

हॉटस्टार स्पेशल्स कॉफी विद करण सीजन 7 का प्रसारण विशेष रूप से डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगा, जिसमें कॉफी बिंगो, मैश्ड अप सहित नए गेम्स के साथ-साथ ऑल टाइम फेवरेट रैपिड फायर - फैन्स को उनके पसंदीदा सितारों के करीब लाएगा। स्ट्रीम हॉटस्टार स्पेशल 'कॉफी विद करण सीजन 7 हर गुरुवार, शाम 7 बजे विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर देखने को मिलेगा। 

'सुहागरात पर किया सेक्स'

शो में रणवीर (Ranveer Singh) ने बताया कि उन्होंने अपनी सुहागरात पर सेक्स किया था। साथ ही कहा कि उन्होंने अपनी वैनिटी वैन में भी सेक्स किया था। ये बात सुनकर करण और आलिया ने खूब ठहाके लगाए। रणवीर ने आगे कहा कि उनके पास कई तरह के सेक्स के लिए अलग-अलग प्लेलिस्ट हैं। वहीं जब आलिया से सुहागरात को लेकर पूछा गया तो वह जवाब देती हैं, ‘सुहागरात जैसी तो कोई चीज ही नहीं होती है। आप बिल्कुल थक चुके होते हैं।’ इसके बाद रणवीर सिंह बताते हैं कि उनकी फेवरेट सेक्स पोजिसन्स कौन सी हैं। यहां तक कि वो गाना गाते हुए बताते हैं कि वो सेक्स को कैसे एंजॉय करते हैं।

रणवीर ने की जबरदस्त मिमिक्री

इतना ही नहीं इस एपिसोड को मजेदार बनाने के लिए रणवीर ने ऋतिक रोशन, धर्मेंद्र, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन और आमिर खान जैसे लोकप्रिय बॉलीवुड एक्टर्स की जबरदस्त मिमिक्री की। रणवीर ने रैपिड फायर राउंड के लिए हैम्पर भी जीत लिया। पहले ही एपिसोड को देखकर ऐसा लगता है कि शो बड़ा ही मजेदार होने वाला है।

End of Article