Khatron Ke Khiladi 12 Latest Updates: खतरों के बादशाह रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इस बार अपने कंटेस्टेंट्स के लिए तरह-तरह के खतरनाक स्टंट्स लेकर आए हैं। वहीं अपने आप को खतरों का खिलाड़ी साबित करने के लिए हर एक कंटेस्टेंट एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। इस टीवी शो के सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) में रुबीना दिलैक, सृति झा, कनिका मान, मोहित मलिक, प्रतीक सहजपाल, शिवांगी जोशी, तुषार कालिया, राजीव अड़तिया, फैजल शेख, जन्नत जुबैर और निशांत भट्ट को देखा जा रहा है। खबरों के अनुसार, इस टीवी शो से एरिका पैकर्ड और अनेरी वजानी अभी तक बाहर हुईं हैं। अब यह पता चल गया है कि इस टीवी शो के टॉप 5 और टॉप 3 कंटेंस्टेंट्स में कौन-कौन शामिल है (Khatron Ke Khiladi 12 Top 5 And Top 3 Contestants)।
रूबीना दिलैक और जन्नत जुबैर के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि यह दोनों कंटेस्टेंट्स टाॅप 5 (KKK 12 Top 5 Contestants) में शामिल हो गई हैं। द सियासत डेली की एक खबर के अनुसार, रूबीना दिलैक और जन्नत जुबैर के साथ टाॅप 5 में फैजल शेख, मोहित मलिक और तुषार कालिया भी शामिल हैं। लेकिन इस खबर के अनुसार, रूबीना दिलैक और जन्नत जुबैर टाॅप 3 (KKK 12 Top 3 Contestants) में अपनी जगह नहीं बना पाईं। सूत्र ने यह जानकारी दी है कि, खतरों के खिलाड़ी 12 के टॉप 3 कंटेंस्टेंट्स में तुषार कालिया, मोहित मलिक और फैजल शेख शामिल हैं।
कब होगा शो का फिनाले? (Khatron Ke Khiladi 12 Finale)
फिलहाल शो के फिनाले को लेकर कोई बड़ी सूचना नहीं मिली है। लेकिन कहा जा रहा है कि अगर हर बार की तरह इस बार भी मेकर्स तकरीबन 22 एपिसोड्स रखने वाले हैं तो हो सकता है कि इस शो का फिनाले सितंबर महीने के बीच में रखा जाए। ऐसे में 10 या 11 सितंबर को शो का फिनाले हो सकता है।

