Anupama Spoiler: अनु की वजह से अनुपमा को वनराज ने सुनाई खरी-खोटी, अधिक के प्लान में फंस जाएगी पाखी?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 09:49 AM IST

Anupama Serial Update: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों काफी पसंद की जा रही है। कपाड़िया सदन में एक बड़ा ड्रामा होने वाला है जिसे दर्शक काफी एन्जॉय करेंगे।

Anupama Spoiler: अनु की वजह से अनुपमा को वनराज ने सुनाई खरी-खोटी, अधिक के प्लान में फंस जाएगी पाखी?

Anupama Serial Update: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों काफी पसंद की जा रही है। कपाड़िया सदन में एक बड़ा ड्रामा होने वाला है जिसे दर्शक काफी एन्जॉय करेंगे। अनुपमा छोटी अनु को पाकर काफी खुश है। दूसरी तरफ किंजल इस बात से परेशान है कि अनुपमा अनु के चक्कर में उसके होने वाले बच्चे को वक्त नहीं दे पाएगी।

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु को लेकर अनुपमा किंजल से मिलने अस्पताल जाती है। किंजल अनु से मिलती है तो खूब बातें करती है। अनु की बातें उसका मन मोह लेती हैं। अनु उससे कहती है कि वो घर के कामों में उसकी मदद करेगी।  उसकी प्यारी- प्यारी बातें सुनकर अनुपमा का दिल पिघल जाता है। 

अनु के लिए पानी लेने के लिए अनुपमा सड़क किनारे रूकती है और इस दौरान अनु उसका हाथ छोड़कर सड़क पर दौड़ जाती है। अनुपमा के हाथ पैर फूल जाते हैं जब वह हादसे का शिकार होते होते बचती है। दर्शक देखेंगे कि अनुपमा शाह परिवार जाएगी, तब वनराज किंजल का साथ नहीं देने पर उसे खरी-खोटी सुनाएगा। मामला गर्म होते देख अनु हादसे के बारे में बताएगी जिसके बाद सब नरम होंगे और अनु की चिंता करने लगेंगे। 

आदिक बनाएगा प्लान

वहीं दूसरी तरफ अधिक पाखी से मिलता है और उसे बरखा से मिलने के लिए मना लेता है। पहले वह बरखा की तरफ से पाखी को तोहफा देता है और उसके बाद कपाड़िया हाउस ले जाता है। यहां नया ट्विस्ट आने वाला है क्योंकि पाखी अधिक और बरखा की चाल में फंसने वाली है। क्या अनुपमा पाखी को बरखा और अधिक की चाल से बचा पाएगी। क्या वह अनु की तरह किंजल का भी ख्याल रखेगी, आने वाले एपिसोड में ये अहम सवाल होंगे।

End of Article