KKK 12 : खतरों के खिलाड़ी के ग्रैंड फिनाले में नजर आएंगे रणवीर सिंह, फिनाले में पहुंचे ये 4 कंटेस्टेंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2022, 09:08 PM IST

Khatron Ke Khiladi 12 : खतरों के खिलाड़ी 12 अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है। रुबीना दिलैक, फैजल शेख, जन्नत जुबैर और तुषार कालिया बने टॉप 4 फाइनलिस्ट। अब देखना होगा कि आखिरी फाइनलिस्ट कौन होगा।

KKK 12 :  खतरों के खिलाड़ी के ग्रैंड फिनाले में नजर आएंगे रणवीर सिंह, फिनाले में पहुंचे ये 4 कंटेस्टेंट
Photo Credit: Instagram

Khatron Ke Khiladi 12 : खतरों के खिलाड़ी 12 अपने आखिरी हफ्ते में पहुंच चुका है। शो के इस सीजन को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। रोहित शेट्टी का ये शो एक्शन और मस्ती से भरपूर रहता है। रोहित शो के दौरान अपने कंटेस्टेंट्स को हमेशा मोटिवेट करते नजर आते हैं। शो में टीवी के कई बड़े स्टार्स ने हिस्सा लिया है। इसमें रुबीना दिलैक, कनिका मान, फैजल शेख, तुषार कालिया, निशांत भट्ट, जन्नत जुबैर जैसे कई कंटेस्टेंट्स हैं। 

टिकट टू फिनाले टास्क जीतकर तुषार कालिया पहले ही फाइनलिस्ट बन चुके हैं। अब उनके साथ रूबीना दिलैक भी फाइनलिस्ट की कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। दरअसल रोहित शेट्टी ने करंट वाला टास्क दिया था जिसे निशांत भट्ट और कनिका मान ने अबॉर्ट किया था। फैजल शेख भी मोहित मलिक को हराकर फिनाले टास्क में पहुंच चुके हैं। इसके अलावा जन्नत जुबैर भी फिनाले की रेस में पहुंच चुकी हैं।

कौन होगा पांचवा फाइनलिस्ट

फिनाले का शूट मुंबई में होगा। खतरों के खिलाड़ी के फिनाले में रणवीर सिंह सर्कस की पूरी टीम के साथ पहुंचेंगे। रणवीर सिंह अपनी फिल्म सर्कस को प्रमोट करने के लिए  खतरों के खिलाड़ी में पहुंचेंगे। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। सर्क्स से पहले रोहित और रणवीर सिंघम 2 में भी नजर आ चुके हैं।

रोहित को आया कंटेस्टेंट्स पर गु्स्सा

दरअस आज के एपिसोड में जहां रुबीना ने टास्क जीतकर रोहित शेट्टी को इंप्रेस किया। वहीं, कनिका मान और निशांत भट्ट ने स्टंट को अबॉर्ट करने का फैसला लिया। दोनों कंटेस्टेंट्स के स्टंट अबॉर्ट करने की वजह से रोहित शेट्टी काफी गुस्सा हो जाते हैं। रोहित शेट्टी कहते हैं कि पिछले सात सीजन में ऐसा नहीं हुआ है जो इस बार हुआ। उन्होंने कहा कि तुम दोनों ने नेशनल टीवी पर नाम डूबा दिया।
 

End of Article