KBC 14, 29 August 2022 Episode Written Updates: कौन बनेगा करोड़पति 14 के सोमवार के एपिसोड में हॉटसीट पर दो कंटेस्टेंट बैठे। इनमें पहली शुक्रवार के एपिसोड की रोलओवर कंटेस्टेंट पूजा बोबड़े बैठी थीं। पूजा शो से केवल 10 हजार रुपए जीतकर वापस लौटी। पूजा के जाने के बाद हॉटसीट पर सुधीर शर्मा बैठे। सुधीर शर्मा जयपुर राजस्थान से हैं और सु्प्रीटेंडेंट ऑफ कस्टम्स सीजीएसटी और सेंट्रल एक्साइज से हैं। सुधीर शो से तीन लाख 20 हजार रुपए जीतकर वापस लौटे। शो के दौरान उन्होंने बताया कि किस तरह से स्मगलर नए-नए तरीकों से स्मगलिंग करते हैं।
सुधीर शर्मा जयपुर एयरपोर्ट में तैनात हैं। अमिताभ बच्चन ने सुधीर शर्मा से पूछा, 'हमारा काम देखना है कि कोई भी गैर-कानूनी चीज देश में आयात न हो, साथ ही देश से बाहर भी न जाए। अमिताभ बच्चन ने इसके बाद पूछा, 'देश में किस तरह की गैर कानूनी चीजें देश से बाहर जा रही है।' इस पर उन्होंने कहा, 'लाल चंदन की तस्करी बहुत होती है। बाहर से ज्यादा गैरकानूनी सोना और ड्रग्स आता है। स्मगल सिर के खाली हिस्से में सोने के पेंट से विग चिपका लेते हैं। इसके अलावा अंडरगार्मेंट्स में छिपाते हैं। सूटकेस के रिम में छिपाकर लाते हैं। हर बार नया तरीका होता है।'
12 लाख 50 हजार रुपए के सवाल का दिया गलत जवाब
सुधीर शर्मा ने छह लाख 40 हजार रुपए जीत लिए थे। हालांकि, उन्होंने 12 लाख 50 हजार रुपए के सवाल का गलत जवाब दिया। 12वां प्रश्न था- 2022 फीफा विश्व कप के संदर्भ में, 'अल रिहला' क्या है? चार ऑप्शन थे- a. आदर्श वाक्य b. ऑफिशियल फुटबॉल c.कतर की टीम का उपनाम या फिर D.खिलाड़ियों का खेल गांव। सुधीर शर्मा ने ऑप्शन c. कतर टीम का उपनाम ऑप्शन चुना। ये जवाब गत था। इसका सवाल का सही जवाब b ऑफिशयल फुटबॉल था।

10 हजार रुपए जीतकर गई पूजा बोबड़े
शुक्रवार की रोल ओवर कंटेस्टेंट पूजा बोबड़े शो से केवल 10 हजार रुपए जीतकर वापस लौटी। उन्होंने 80 हजार रुपए के सवाल का गलत जवाब दिया। सवाल था- '2017 में तमिलनाडु की एक जनजाति, ईरुला के सदस्य इनमें से किसमें साहयता करने के लिए फ्लोरिडा अमेरिका गए थे?

सवाल के चार ऑप्शन थे- a. अमेरिकी सेना को प्रशिक्षण देने b.मधुमक्खियों के छाते से शहद निकालने c. दलदली नदियों को पार करने या फिर d. सांपों को पकड़ने। पूजा बोबड़े ने ऑप्शन c जवाब दिया जो गलत था। इसका सही जवाब d.सापों को पकड़ने था।

