Kaun Banega Crorepati 14 : 150 रुपये से शुरुआत करने वाले लोहार ऋषि ने जीते 50 लाख रुपये, क्या दे पाएंगे 75 लाख के सवाल का जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2022, 01:12 PM IST

Kaun Banega Crorepati 14 promo : कौन बनेगा करोड़पति 14 का नया प्रोमो आउट हुआ है। प्रोमो में लोहार का काम करने वाले ऋषि ने जीते 50 लाख रुपये। क्या दे पाएंगे 75 लाख के सवाल का जवाब?

Kaun Banega Crorepati 14 : 150 रुपये से शुरुआत करने वाले लोहार ऋषि ने जीते 50 लाख रुपये, क्या दे पाएंगे 75 लाख के सवाल का जवाब
Photo Credit: Instagram

Kaun Banega Crorepati 14 : सोनी टीवी का पॉपुलर क्वीज शो कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों को खूब पसंद है। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन इस शो को लंबे समय से होस्ट कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट के साथ मस्ती मजाक करते हैं। कई बार उनकी कहानी सुनकर भावुक भी हो जाते हैं। सोनी टीवी ने कौन बनेगा करोड़पति का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में हॉटसीट पर अमिताभ बच्चन के सामने ऋषि राजपूत बैठे हैं। ऋषि पेशे से लोहार हैं और उसी से उनका घर चलता है। क्या ऋषि अपने ज्ञान की चिंगारी से बन पाएंगे करोड़पति?

प्रोमो में ऋषि राजपूत वेल्डिंग का काम करते दिखाई दे रहे हैं। वो कहते हैं इसी चिंगारी से मेरा घर चल रहा है। ऋषि ने बताया कि यहां आने के लिए उनके पास कपड़े खरीदने तक के पैसे नहीं थे। फिर मैंने अपने रिश्तेदारों से कुछ पैसे मांगे। 

यहां देखें प्रोमो

क्या 75 लाख रुपये के सवाल का जवाब दे पाएंगे ऋषि

ऋषि की कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन भी भावुक हो जाते हैं। ऋषि ने 50 लाख रुपये जीत लिए है। 50 लाख रुपये जीतने के बाद ऋषि ने कहा कि सर मैंने 150 रुपये प्रति दिन के हिसाब से अपने काम की शुरुआत की थी। अमिताभ कहते हैं कि आपको इतने पैसे कमाने में 27 साल लग जाते, ये खूब है केबीसी की। क्या 75 लाख के सवाल का जवाब दे पाएंगे ऋषि?

कौन बनेगा करोड़पति में आने वाले कंटेस्टेंट्स शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के अलग अलग डिमांड करते हैं, वो अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं। 

End of Article