करण कुंद्रा को मिला बॉलीवुड फिल्म का ऑफर, अक्षय कुमार की इस हीरोइन के साथ करेंगे रोमांस!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2022, 07:01 PM IST

Karan Kundrra And Ileana Dcruz Bollywood Film: इन दिनों करण कुंद्रा को कंगना रनौत के शो लॉक अप में जेलर की भूमिका में देखा जा रहा है। इसी के साथ अब करण के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है क्योंकि उनके हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है... 

करण कुंद्रा को मिला बॉलीवुड फिल्म का ऑफर, अक्षय कुमार की इस हीरोइन के साथ करेंगे रोमांस!

Karan Kundrra Bollywood Film Offer: 'बिग बॉस 15' फेम करण कुंद्रा (Karan Kundrra) आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ अक्सर करण कुंद्रा को स्पॉट किया जाता है। दोनों की तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल होते हैं। वहीं करण कुंद्रा अपने प्रोफेशनल फ्रंट पर भी काफी एक्टिव हैं। इन दिनों करण कुंद्रा को कंगना रनौत के शो लॉक अप में जेलर की भूमिका में देखा जा रहा है। इसी के साथ अब करण कुंद्रा के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है क्योंकि उनके हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। 

करण कुंद्रा को लेकर खबर आई है कि उनको एक बड़ी फिल्म मिली है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि करण कुंद्रा के हाथ बॉलीवुड फिल्म लगी है। इस फिल्म में उनके साथ दो बड़े स्टार नजर आने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक करण कुंद्रा जिस बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगे, उसमें उनके साथ रुस्तम और रेड फिल्म फेम इलियाना डिक्रूज और रणदीप हुड्डा भी होंगे। हालांकि, इन तीनों स्टार्स की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल इस खबर के आते ही उनके फैंस काफी खुश हैं और करण कुंद्रा को बड़े पर्दे देखने के लिए उत्साहित हैं।

फिलहाल करण कुंद्रा अपनी लवलाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इन दिनों अभिनेता, टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं। जो कि नागन-6 की लीड स्टार हैं। इन दोनों की मुलाकात 'बिग बॉस 15' में हुई थी और वहीं से दोनों के बीच प्यार पनपा। तेजस्वी प्रकाश से पहले करण कुंद्रा ने मधुरा नायक, कृतिका कामरा और अनुषा दांडेकर को डेट किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण कुंद्रा ने 'एमटीवी रोडीज' का सीजन 14 जीता था। जिसके बाद वो खूब सुर्खियों में रहे। अब तक करण को कई म्यूजिक वीडियोज और पंजाबी फिल्मों में देखा जा चुका है, साथ ही वो कई रियलिटी शोज में दिखाई दे चुके हैं और उन्हें होस्ट कर चुके हैं। साल 2009 में सीरियल 'कितनी मोहब्बत है' से करण कुंद्रा ने टीवी डेब्यू किया था और इसके बाद वह कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। उन्होंने '1921' और 'मुबारकां' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

End of Article