करण कुंद्रा ने खरीदा 20 करोड़ का नया आलीशान घर? जल्द तेजस्वी प्रकाश से शादी करने की है प्लानिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2022, 04:18 PM IST

Karan Kundrra new house Worth Rs 20-crore?: करण कुंद्रा एक्टिंग के साथ-साथ जालंधर में कॉल सेंटर का कारोबार भी चलाते हैं। अब जल्द ही डांस दीवाने जूनियर्स के होस्ट करण एक नए घर की मालिक बनने वाले हैं...

करण कुंद्रा ने खरीदा 20 करोड़ का नया आलीशान घर? जल्द तेजस्वी प्रकाश से शादी करने की है प्लानिंग

Karan Kundrra new house Cost in crore?: करण कुंद्रा पिछले कुछ समय से घर की तलाश में हैं। अब खबर आ रही है कि टीवी अभिनेता करण कुंद्रा की ये तलाश पूरी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर सामने आईं कुछ खबरों के अनुसार, करण कुंद्रा ने बांद्रा रिक्लेमेशन क्षेत्र के पास 81 औरिएट में स्थित एक आलीशान इमारत में 4बीएचके घर फाइनल कर लिया है। करण कुंद्रा इस नए घर को अंतिम रूप देने के कगार पर है। करण कुंद्रा लंबे समय से बांद्रा और जुहू की तरफ शिफ्ट होना चाहते रहे हैं। उनका वर्तमान घर गोरेगांव में है और अब वो नई तरह शिफ्ट हो चाहते हैं।

जाहिर तौर पर करण कुंद्रा जिस घर को देख रहे हैं, उसकी कीमत भी बहुत ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक करण कुंद्रा का ये घर 20 करोड़ रुपए का है। इसमें जिम, स्विमिंग पूल, बारबेक्यू पिट आदि जैसी सुविधाएं हैं। बांद्रा स्थित इस बिल्डिंग से सीव्यू का शानदार दृश्य दिखता है जो कि इसे बेहद खूबसूरत बनाता है। आप भी तस्वीरों में करण कुंद्रा के नए घर में मौजूद सुंदर स्विमिंग पूल, गार्डन, बारबेक्यू पिट और ऐसी अन्य कई सुविधाओं की झलक देख सकते हैं। करण कुंद्रा को यह घर साहिल श्रॉफ द्वारा रेफर किए गए ब्रोकरों द्वारा दिखाया गया है।

करण कुंद्रा के माता-पिता एसपी कुंद्रा और उनकी मां साल में कुछ महीने यूएस में रहते हैं। पंजाब में भी उनका बड़ा घर है। उनकी मां मलयाली हैं जबकि उनके पिता पंजाबी हैं। जालंधर में करण कुंद्रा का कॉल सेंटर का कारोबार है। अब करण कुंद्रा जल्द ही तेजस्वी प्रकाश से शादी करने के इच्छुक हैं और वो एक सपनों का घर चाहते हैं। पैपराजी द्वारा बिल्डिंग के बाहर करण कुंद्रा को कई बार क्लिक किया गया है। वह कई दिनों से घर की तलाश में है। करण कुंद्रा के पिता एसपी कुंद्रा भी उनके साथ नजर आए थे। वह भविष्य के परिवार के लिए एक बड़े घर की तलाश में है।

करण फिलहाल 'बिग बॉस 15' की विनर और टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं। प्रशंसकों हमेशा दोनों को साथ देखना चाहते हैं। हाल ही में तेजस्वी को करण कुंद्रा से मिलने के लिए डांस दीवाने जूनियर्स के सेट पर देखा गया था। इस वक्त दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे और गले लगाते दिखे थे। करण और तेजस्वी को अक्सर कई मौकों पर एक साथ देखा जाता है और उनके प्रशंसकों द्वारा उन्हें प्यार से तेजरन कहते हैं।
 

End of Article