Lock Upp: मुनव्वर फारूकी हैं शादीशुदा? कंगना रनौत ने किया खुलासा तो अंजलि अरोड़ा-सायशा शिंदे के उड़े होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2022, 12:30 AM IST

Kangana Ranaut reveals munawar faruqui secret: लॉक अप का एक प्रोमो सामने आया है जिसने सभी को हिला कर रख दिया है। इस प्रोमो में कंगना रनौत, मुनव्वर फारूकी को मैरिड मैन का टैग देती दिख रही हैं...

Lock Upp: मुनव्वर फारूकी हैं शादीशुदा? कंगना रनौत ने किया खुलासा तो अंजलि अरोड़ा-सायशा शिंदे के उड़े होश

Kangana Ranaut on Munawar Faruqui Secret: कंगना रनौत का 'लॉक अप' (Lock Upp) टीआरपी में खूब छाया हुआ है। शो के कंटेस्टेंट्स दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं और अब तो यहां कपल्स भी बनने शुरू हो चुके हैं। लॉक अप शो में दो दिल मिल रहे हैं...। हम बात कर रहे हैं मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) की। दोनों के दिलों में कुछ-कुछ होने लगा है और इसकी झलक सभी दर्शकों को दिख रही है। यहां तक कि अंजलि ने तो मुनव्वर से अपने प्यार का आंखों की आंखों में दबे लफ्जों में इजहार भी कर दिया है। लेकिन अब कंगना रनौत ने मुनव्वर फारूकी को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है। जिसके बाद सभी के होश उड़ चुके हैं। 

दरअसल हाल ही में लॉक अप का एक प्रोमो सामने आया है जिसने सभी को हिला कर रख दिया है। इस प्रोमो में कंगना रनौत, मुनव्वर फारूकी को मैरिड मैन का टैग देती दिख रही हैं। कंगना रनौत पहले तो प्रोमो में मुनव्वर फारूकी की शो में मौजूद लड़कियों के साथ चल रही बॉन्डिंग को लेकर उनकी तारीफ करती हैं। लेकिन बाद में कहती हैं कि सोशल मीडिया पर तो कुछ और ही ट्रेंड कर रहा है। कंगना रनौत कहती हैं कि मुनव्वर फारूकी  मैरिड मैन के चर्चे हैं। ये सुनकर लॉक अप में मौजूद सायशा शिंदे, शिवम शर्मा, करणवीर बोहरा सहित सभी लोगों को बड़ा झटका लगा और इस दौरान अंजलि अरोड़ा के तो पैरों तले से जैसे जमीन खिसक गई है। 

क्या बोले मुनव्वर फारूकी?
कंगना रनौत इस दौरान लॉक अप में मुनव्वर फारूकी से कहती हैं कि जो कुछ भी बाहर चल रहा है ये शो मौका है अपनी बात कहने का। तुम चाहो तो इस मंच से अपनी बात रख सकते हो। हालांकि मुनव्वर फारूकी कहते हैं कि वो इस बारे में अभी यहां पर बात नहीं करना चाहते हैं। उनका कहना है कि वो वैसे ही काफी मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं और ये सब यहां बातचीत नहीं चाहते हैं। तो क्या वाकई मुनव्वर फारूकी शादीशुदा हैं? क्या है आखिर मुनव्वर फारूकी के मैरिड मैन का सच?

बात अगर शो की करें तो अंजलि को मुनव्वर के साथ वाले लेफ्ट ब्लॉक से हटाकर राइट ब्लॉक में भेज दिया गया है। राइट ब्लॉक में जाने से पहले अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी एक दूसरे से बात करते दिखते हैं। मुनव्वर, अंजलि से पूछते हैं कि क्या तुम शो में आकर खुश नहीं हो? इस पर अंजलि कहती हैं कि नहीं ऐसा नहीं है। तो मुनव्वर पूछते हैं क्यों? इस पर अंजलि कहती हैं कि क्योंकि तुम यहां हो। मुनव्वर फारूकी और अंजलि अरोड़ा अलग वजहों से भी चर्चा में हैं। न सिर्फ शो में, बल्कि सोशल मीडिया पर भी दोनों छाये हुए हैं, दोनों के बीच की केमिस्ट्री बेहद चर्चा में है।

End of Article