करण जौहर ने दिया फैंस को सरप्राइज, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म से होगी कॉफी विद करण की वापसी, देखें यहां 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2022, 08:52 PM IST

Koffee With Karan New Season: करण जौहर ने आज अपने फैंस को बहुत बड़ा सरप्राईज दिया है। उन्होंने पहले यह कहा था कि करण विद कॉफी की वापसी नहीं होगी। लेकिन अब उन्होंने यह ऐलान किया है कि इस टॉक शो का नया सीजन ओटीटी पर आने वाला है। 

करण जौहर ने दिया फैंस को सरप्राइज, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म से होगी कॉफी विद करण की वापसी, देखें यहां 

Koffee With Karan Season 7: रोमांस, ब्रोमांस, 4 ए एम फ्रेंड्स, दोस्ती, दुश्मनी, कॉम्पिटीशन, पहेली, कनेक्शन से लेकर सामान्य ज्ञान, सब कुछ आपको फिर देखने को मिलने वाला है, करण की सुपरफेमस कॉफी के फ्रेश और लेटेस्ट एपीसोड्स के साथ। जी हां, हम बात कर रहें है कॉफी विद करण के नए सीजन की। इसका बहुप्रतीक्षित नया सीजन शुरू होने के लिए तैयार है और इस बार एक्सक्लूसिवली डिज्नी + हॉटस्टार पर यह दिखाया जाएगा। तो ऐसे में जहां वर्ल्ड फेमस कॉफी हैम्पर अपने योग्य चैंपियन्स का इंतजार कर रहा है, वहीं यह नया सीजन नए सेगमेंट और गहरी बातचीत से भी भरा हुआ है।

हॉटस्टार स्पेशल के कॉफी विद करण सीजन 7 के साथ, शो का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सेगमेंट, रैपिड-फायर राउंड भी मेहमानों और दर्शकों का समान रूप से मनोरंजन करने के लिए वापस आएगा। इस उत्साह को बढ़ाते हुए, नया सीजन कॉफी बिंगो, मैश्ड अप जैसे नए गेम भी पेश करेगा, जो प्रशंसकों को उनके पसंदीदा सितारों के करीब लाएगा।

डिज्नी+ हॉटस्टार और एचएसएम एंटरटेनमेंट नेटवर्क, डिजनी स्टार के हेड कंटेंट गौरव बनर्जी ने कहा है कि, “बज-वर्थी कंटेंट देना हमेशा डिज्नी+ हॉटस्टार का कोर रहा है, और कॉफी विद करण जैसे सिग्नेचर शो के साथ, हम इस शो को अपने डिजिटल दर्शकों के लिए विशेष रूप से लाकर इस वादे को और आगे ले जाने का वादा करते हैं। यह पहली बार होगा जब पॉपुलर चैट शो सिर्फ डिज्मी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध होगा और यह हमारे लिए एक बहुत सम्मान की बात है कि निर्माता-निर्देशक करण जौहर हमारे मंच पर अपने प्रतिष्ठित शो की मेजबानी करेंगे और शो की प्रभावशाली कंटेंट को बड़े पैमाने पर दर्शकों के बीच ले जाएंगे।"

वहीं, निर्देशक और शो एंकर, करण जौहर कहते हैं, “बीन्स काफी लंबे समय से भून रहे हैं, और अब आखिर में उन्हें बनाने का समय आ गया है। यह कॉफी विद करण का बिल्कुल नया सीजन है और मैं अपने दोस्तों और मेहमानों के लिए सम्मानित कॉफी हैम्पर के लिए देने का इंतजार नहीं कर सकता, क्योंकि दर्शक इस बार सिर्फ डिजनी + हॉटस्टार पर शो देख पाएंगे। दर्शक इस सीज़न को मजेदार सेगमेंट, स्टाइल, अपने पसंदीदा सितारों के करीब आने, ग्लैम और बुद्धि से भरे हुए, इसे बड़ा और बेहतर बनाने के साथ और ज्यादा मनोरंजक होने की उम्मीद कर सकते हैं।”

अगर आप अभी भी पीछे हैं और टिनसेलटाउन में लेटेस्ट चीजों को फॉलो नहीं कर रहे हैं, तो नए ट्रेंड में गोता लगाने और डिज्नी + हॉटस्टार की सदस्यता लेने का समय आ गया है - ताकि कॉफी विद करण सीजन 7 को एक्सक्लूसिव तौर पर देखा जा सके।

End of Article