कपिल शर्मा ने ली 40 करोड़ रुपये फीस, द कपिल शर्मा शो सीजन-3 के हर एपिसोड की इतनी थी सैलरी?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 08:53 PM IST

Kapil Sharma earned Rs 40 crore from TKSS: कपिल शर्मा कथित तौर पर दूसरे सीजन तक प्रति एपिसोड 30 लाख रुपये ले रहे थे। लेकिन जब से तीसरा सीजन शुरू हुआ है तब से उन्होंने प्रति एपिसोड अपनी फीस बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी....

कपिल शर्मा ने ली 40 करोड़ रुपये फीस, द कपिल शर्मा शो सीजन-3 के हर एपिसोड की इतनी थी सैलरी?

Kapil Sharma Rs 40 crore from TKSS: कपिल शर्मा इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा स्टैंड-अप कॉमेडियन में से एक हैं और इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है। उनका लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा' अपने तीसरे सीजन के साथ सक्सेसफुल रहा। टीवी शो एक बार फिर से नए मुकाम हासिल करने में कामयाब रहा। सेलिब्रिटी चैट शो का ये सीजन भी टीआरपी चार्ट में सबसे ऊपर रहा है और दर्शकों के बीच खूब हिट हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपिल ने इस सीजन के लिए मोटी फीस ली थी। जी हां उन्होंने अपनी फीस में प्रति एपिसोड 20 लाख रुपए की बढ़ोतरी की थी। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कॉमेडियन की फीस पहले काफी ज्यादा हो चुकी है। खबरों की मानें तो कपिल शर्मा ने प्रत्येक एपिसोड के लिए 50 लाख रुपये और प्रत्येक वीकेंड के लिए 1 करोड़ चार्ज करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि सेलिब्रिटी चैट शो के तीसरे सीजन में कुल 80 एपिसोड हैं और इन एपिसोड से कपिल ने 40 करोड़ की कमाई की। जो कि वाकई बहुत बड़ी बात है। 

आपको बताते चलें कपिल शर्मा कथित तौर पर दूसरे सीजन तक प्रति एपिसोड 30 लाख रुपये ले रहे थे। लेकिन जब से तीसरा सीजन शुरू हुआ है तब से उन्होंने प्रति एपिसोड अपनी फीस बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी।

फिलहाल कपिल शर्मा अपने साथियों चंदा प्रभाकर, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर, कीकू शारदा और सुमोना चक्रवर्ती के साथ शो के लिए यूएस और कनाडा में हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कनाडा वर्क ट्रिप की फोटो शेयर की थी। जिसमें कपिल अपनी टीम के साथ मुस्कुराते और पोज देते हुए दिखे थे। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कपिल ने लिखा था, 'क्रू जो एकसाथ हंसता है एक साथ रहता है।' कपिल अब सभी लोगों के साथ अपने कॉमेडी इवेंट के लिए अमेरिका जाएंगे।

End of Article