कपिल शर्मा ने शार्क टैंक इंडिया का खोला ऐसा राज, पत्नियों के सामने मेल शार्क्स की हो गई सिट्टी-पिट्टी गुल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2022, 07:45 PM IST

Kapil Sharma Exposed Shark Tank India: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो पर हाल ही में शार्क टैंक इंडिया के सभी शार्क्स नजर आए थे। इस शो के दौरान कपिल शर्मा ने शार्क टैंक इंडिया का ऐसा राज खोल दिया जिसकी वजह से मेल शार्क्स की बोलती उनकी पत्नियों के सामने बंद हो गई।

कपिल शर्मा ने शार्क टैंक इंडिया का खोला ऐसा राज, पत्नियों के सामने मेल शार्क्स की हो गई सिट्टी-पिट्टी गुल
Photo Credit: Instagram

Kapil Sharma Exposed Shark Tank India And Male Sharks: शार्क टैंक इंडिया पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में इस शो के सभी शार्क्स को कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो पर देखा गया था। इस शो के दौरान शार्क अमन गुप्ता ने एक ऐसा किस्सा सुनाया जिसकी वजह से कपिल शर्मा ने शार्क टैंक इंडिया और मेल शार्क्स के राज से पर्दा हटा दिया और सभी मेल शार्क्स की अपनी पत्नियों के सामने सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई। दरअसल, कपिल शर्मा ने इस शो के दौरान इस बात से पर्दा हटा दिया कि शार्क्स सोनी टीवी का नहीं बल्कि खुद का पैसा दूसरों की कंपनियों में इन्वेस्ट करते हैं। और यह बात मेल शार्क्स की पत्नियों को नहीं पता थी। 

अमन गुप्ता ने सुनाया मजेदार किस्सा

इस शो के दौरान कपिल शर्मा सभी शार्क्स से यह पूछते हैं कि वह दूसरी कंपनियों में खुद का पैसा लगाते हैं या फिर सोनी टीवी का पैसा खर्च होता है। कपिल शर्मा का जवाब देते हुए अमन गुप्ता ने एक मजेदार किस्सा‌ सुनाया। अमन गुप्ता ने कहा कि 'शाम को अगर कोई गलत डील हो जाए तो मेरी वाइफ आकर मेरे से पूछती है, 'यह कोई चीज है खरीदने वाली? इसमें खर्च दिए तुमने? मैं यह बात खरीद लेती, मैं वह शॉपिंग कर लेती। यह कंपनी में पैसे डालने की क्या जरूरत थी?'' अमन गुप्ता की यह बात सुनने के बाद सभी जोर-जोर से ठहाके लगाने लगे। 

तभी अनुपम मित्तल ने यह कहा कि कपिल शर्मा ने शार्क टैंक इंडिया और मेल शार्क्स का राज खोल दिया। अनुपम ने बताया कि सभी शार्क्स ने अपने-अपने घर पर यह बताया है कि सोनी टीवी का पैसा वह लोग दूसरी कंपनियों में इनवेस्ट करते हैं। लेकिन कपिल शर्मा की वजह से अब यह बात शार्क्स के परिवार वालों को पता चल गई है कि सोनी टीवी का पैसा नहीं लगता है। जैसे ही यह राज मेल शार्क्स की पत्नियों के सामने आया वैसे ही उनकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई।

End of Article