बालिका वधु 2.0 से लेकर इश्क में मरजावां तक, टीवी पर हुए फ्लॉप, OTT पर आएंगे ये शो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2022, 08:42 AM IST

TV Serials shifted to OTT Platforms: कम टीआरपी के कारण कई टीवी सीरियल सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होंगे। बालिका वधु 2 से लेकर इश्क में मरजावां 2 तक ये सीरियल होंगे ओटीटी पर स्ट्रीम।

बालिका वधु 2.0 से लेकर इश्क में मरजावां तक, टीवी पर हुए फ्लॉप, OTT पर आएंगे ये शो

Serials shifted to OTT Platforms: ओटीटी प्लेटफॉर्म बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी जगत के लिए कई मौके खोल रहा है। हाल ही में टीवी पर ऑन एयर हुए कई सीरियल को कम टीआरपी के कारण ओटीटी में शिफ्ट किया गया। वहीं, कई पवित्र रिश्ता, बिग बॉस समेत कई सीरियल और रिएलिटी शो के नए सीजन सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म में स्ट्रीम हो रहे हैं।

पॉपुलर टीवी सीरियल बालिका वधु के दूसरे सीजन को दर्शक से उतना प्यार नहीं मिला। सीजन 2 में शिवांगी जोशी लीड रोल में थीं। इसके बावजूद शो को टीआरपी नहीं मिली। अब मेकर्स जल्द ही इस शो को वूट ऐप पर शिफ्ट करने जा रहे हैं। बालिका वधु 2 के अलावा सीरियल 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' को भी कहानी के कारण काफी ट्रोलिंग हो रही है। वहीं गिरती टीआरपी के बाद मेकर्स ने इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट करने का प्लान बनाया है। आपको बता दें कि ओटीटी में रिलीज के बाद शो ऑफ एयर हो गया।

Balika Vadhu 2 - Wikipedia

Silsila Badalte Rishton Ka 2: Kunal Jaisingh, Aneri Vajani go emotional as  show nears end | Tv News – India TV

इश्क में मरजावां, बिग बॉस 15 ओटीटी
इश्क में मरजावां के दूसरे सीजन को भी दर्शकों का प्यार नहीं मिला। सीरियल टीआरपी लिस्ट में जगह नहीं बना पाया। ऐसे में मेकर्स ने इसे ओटीटी में शिफ्ट करने का फैसला किया है। वहीं, कलर्स चैनल के विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन टीवी से पहले ओटीटी पर स्ट्रीम हुआ। बिग बॉस 15 ओटीटी लगभग चार हफ्ते तक चला। इसे करण जौहर ने होस्ट किया। वहीं, दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी की पहली विनर बनीं। 

Ishq Mein Marjawan 2 (TV Series 2020– ) - IMDb

Bigg Boss OTT: Netizens call Divya Agarwal 'most deserving winner' as she  lifts the trophy | PINKVILLA

जमाई राजा 2.0, पवित्र रिश्ता 2.0
कई पॉपुलर टीवी सीरियल के नए सीजन टीवी के बजाए सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म में स्ट्रीम हुए।अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत का पॉपुलर शो पवित्र रिश्ता का दूसरा सीजन जी5 पर रिलीज हुआ। 

Jamai 2.0 (2019)

Shaheer Sheikh reveals why he agreed to step into Sushant Singh Rajput's  shoes for Pavitra Rishta 2.0 | PINKVILLA

निया शर्मा और रवि दुबे का शो जमाई राजा का दूसरा सीजन भी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर ही स्ट्रीम हुआ। वहीं, सुरभि ज्योति और करण सिंह ग्रोवर का सीरियल कुबूल है का दूसरा सीजन जी5 पर रिलीज किया गया। 

End of Article