बिग बॉस कंटेस्टेंट महजबी सिद्दिकी ने लिया हिजाब में रहने का फैसला, लिखा-'गुनाहों को अल्लाह करें माफ'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2022, 10:16 AM IST

Bigg Boss 11 Contestant Mehjabi Siddiqui: बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट महजबी सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। पोस्ट में महजबी ने कहा है कि वह सना खान से प्रभावित होकर हमेशा हिजाब में रहेंगी।

बिग बॉस कंटेस्टेंट महजबी सिद्दिकी ने लिया हिजाब में रहने का फैसला, लिखा-'गुनाहों को अल्लाह करें माफ'

Bigg Boss 11 contestant Mehjabi Siddiqui: बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट महजबी सिद्दीकी काफी वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं, जिसमें वह अपने मेकओवर की फोटो पोस्ट करती थीं। अब महजबी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि वह एक्ट्रेस सना खान से प्रभावित होकर अब हमेशा हिजाब में ही रहेंगी। 

महजबी सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैं ये इसलिए लिख रही हूं कि मैं दो साल से बहुत परेशान थीं मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा था, ऐसा क्या करुं जिससे मुझे सुकून मिले। इंसान जब गुनाह करता है तो उस गुनाह की लज्जत तो थोड़ी देर में खत्म हो जाती है लेकिन, उसका गुनाह कायमत तक रहता है। मैंने महसूस किया कि मैं अपनी असल जिंदगी को भूलकर दुनिया की दिखावे वाली जिंदगी जी रही थी। अल्लाह की नाफरमानी करके इंसान को कभी सुकून नहीं मिलता है। आप चाहे लोगों को खुश करने के लिए कितना भी अच्छा कर लो, चाहे कितना भी वक्त दे दो, लोग आपकी कभी कद्र नहीं करेंगे।'

Mehjabi Siddiqui

अल्लाह की इबादत से मिला सुकून
बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट आगे लिखती हैं, 'इससे बेहतर है कि आप अपना वक्त अल्लाह को खुश करने में लगाएं। जिससे मेरी और आपकी अखरियत बेहतर हो जाए। मैं सना खान बहन को पिछले एक साल से फॉलो कर रही थी मुझे उनकी बातें बहुत अच्छी लगी थी, उन्हें देखकर मेरे अंदर बयान सुनने का शौक जागा। मुझे अल्लाह से तौबा करके जो सुकून मिला मैं बयान नहीं कर सकती हूं। जो सुकून मैं ढूंढ रही थी वो मुझे नमाज यानी अल्लाह की इबादत करके मिला। 

Mehjabi Siddiqui

'हमेशा हिजाब में रहूंगी'
महजबी आगे लिखती हैं, 'अबसे मैंने नियत कर ली है कि मैं हमेशा हिजाब में रहूंगी इंशाल्लाह। अल्लाह मेरे गुनाहों को माफ फरमाए और मुझे नेक रास्ते पर चलने की तौफीक फरमाए।'

Bigg Boss 11 fame Mehjabi Siddiqui: People are amazed at my glamorous  transformation | Entertainment News,The Indian Express

महजबी सिद्दीकी ने बिग बॉस 11 में बतौर कॉमनर शामिल हुई थीं। बिग बॉस में उनके रंग पर कमेंट किया गया था। शो से निकलने के बाद महजबी सिद्दीकी का मेकओवर काफी चर्चा में रहा था। वह अपने पति के म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुकी हैं।        

End of Article