Kapil Sharma-Akshay Kumar: कपिल शर्मा ने दिया अक्षय कुमार को धोखा! क्यों कॉमेडियन से नाराज हुए खिलाड़ी कुमार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2022, 04:37 PM IST

Kapil Sharma-Akshay Kumar Fight: पिछले कुछ समय से यह खबरें आ रही थीं अक्षय कुमार कपिल शर्मा से नाराज हैं और वह अपनी अगामी पर बच्चन पांडे का प्रमोशन कॉमेडियन के शो पर नहीं करेंगे। लेकिन हाल ही में कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए इन अफवाहों को गलत बताया है।

Kapil Sharma-Akshay Kumar: कपिल शर्मा ने दिया अक्षय कुमार को धोखा! क्यों कॉमेडियन से नाराज हुए खिलाड़ी कुमार

Kapil Sharma And Akshay Kumar Fight Reason: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म बच्चन पांडे की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जब भी खिलाड़ी कुमार की कोई फिल्म आती है तब वह उसका प्रमोशन करने के लिए भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर जरूर जाते हैं। पिछले कुछ समय से यह खबरें सामने आ रही थीं कि कॉमेडियन और खिलाड़ी कुमार के बीच में अनबन हुई है जिसकी वजह से अक्की पाजी अपनी फिल्म बच्चन पांडे का प्रमोशन द कपिल शर्मा शो में नहीं करेंगे। लेकिन हाल ही में कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए इन अफवाहों को गलत बताया है।

क्या कपिल ने तोड़ा अक्षय का विश्वास, क्या है पूरा मामला 

बात कुछ ऐसी है कि, एक बार अक्षय कुमार बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सारा अली खान के साथ अपनी फिल्म अतरंगी रे के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो पहुंचे थे। शो के दौरान यह दोनों एक दूसरे की टांग खींचते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू का भी जिक्र किया था। खबरों के अनुसार, जब द कपिल शर्मा शो का पैक-अप हुआ तब अभिनेता ने कपिल शर्मा और मेकर्स से इस हिस्से को टेलीकास्ट ना करने के लिए कहा था। लेकिन कपिल शर्मा और मेकर्स ने अक्षय कुमार का मान ना रखते हुए इस हिस्से को भी टेलीकास्ट किया था। कहा जा रहा है कि इस वजह से अक्षय कुमार काफी नाराज हो गए थे इसलिए उन्होंने बच्चन पांडे का प्रमोशन कपिल शर्मा के शो पर ना करने का फैसला ले लिया था।

कपिल शर्मा ने दी सफाई

कपिल शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए यह बताया कि उनके और अक्षय कुमार के बीच थोड़ी सी गलतफहमी थी जो अब सुलझ गई है। इतना ही नहीं कपिल शर्मा ने यह भी बताया कि अक्षय कुमार जल्द ही द कपिल शर्मा शो की शूटिंग शुरू करेंगे। कपिल शर्मा ने ट्वीट करते हुए यह लिखा कि 'प्रिय मित्रों, मैं अक्षय कुमार और अपने बारे में कुछ खबरें पढ़ रहा था, मैंने पाजी से बात की और इस मसले को सुलझा लिया। यह एक गलतफहमी थी, सब कुछ ठीक है और हम जल्द ही बच्चन पांडे के एपिसोड की शूटिंग करने के लिए मिलेंगे। वह मेरे बड़े भाई हैं और मुझसे कभी नाराज नहीं हो सकते, धन्यवाद।'

End of Article