Top TV News: झलक दिखलाजा 10 की तीसरी जज होंगी नोरा फतेही! काली माता के विवादित पोस्टर पर भड़के मुकेश खन्ना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 11:06 PM IST

TV News Today in Hindi, 06 July 2022: झलक दिखलाजा सीजन 10 की नोरा फतेही तीसरी जज हो सकती है। मुकेश खन्ना ने विवादित पोस्टर पर फिल्म मेकर पर जमकर निकाली भड़ास। जानिए टीवी जगत की बड़ी खबरें...

Top TV News: झलक दिखलाजा 10 की तीसरी जज होंगी नोरा फतेही! काली माता के विवादित पोस्टर पर भड़के मुकेश खन्ना

TV News Today in Hindi, 06 July 2022: रिएलिटी शो झलक दिखलाजा में नोरा फतेही की एंट्री हुई है। नोरा फतेही माधुरी दीक्षित और करण जौहर के साथ शो को जज करने जा रही हैं। वहीं, डॉक्यूमेंट्री काली के विवादित पोस्टर पर मुकेश खन्ना ने फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया का दूसरा सीजन ऑफ एयर होने जा रहा है। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें।

नोरा फतेही (Nora Fatehi) रिएलिटी शो झलक दिखलाजा 10 (Jhalak Dikhlaja 10) में बतौर जज शामिल होने जा रही हैं। इस शो को करण जौहर और माधुरी दीक्षित पहले से ही जज कर रहे थे। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नोरा फतेही ने शो को हां कह दिया है। हालांकि, उन्हें कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। कॉन्ट्रैक्ट की शर्तें तैयारी की जा रही है। अगर सब कुछ सही रहा तो नोरा फतेही माधुरी दीक्षित और करण जौहर के साथ शो को जज करेंगी। आपको बता दें कि नोरा फतेही इन दिनों नीतू कपूर के साथ डांस दीवाने जूनियर को जज कर रही हैं।

विवादित पोस्टर पर भड़के मुकेश खन्ना 
डॉक्यूमेंट्री काली में माता काली के विवादित पोस्टर पर मुकेश खन्ना ने फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई पर निशाना साधा है। अपने यूट्यूब चैनल भीष्म इंटरनेशनल पर एक वीडियो पोस्ट कर मुकेश खन्ना ने कहा, 'अगर वह लेडी हिंदू है तो उसे शर्म आनी चाहिए। अगर वह मुस्लिम है तो उसकी हिम्मत कैसे हुई ऐसा पोस्टर बनाने की।' मुकेश खन्ना ने वीडियो में वीर दास पर भी निशाना साधा है। वीडियो के कैप्शन में मुकेश खन्ना ने लिखा,'ऐसी धृष्टता करने वालों का मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर में घुमाना चाहिए!'
  
यहां देखें मुकेश खन्ना का वीडिया (Mukesh Khanna Video)


अमेरिका में स्थगित हुआ कपिल शर्मा शो
कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ अमेरिका कनाडा के टूर पर हैं। कपिल शर्मा का शो न्यूयॉर्क में नौ जुलाई को होने जा रहा था। हालांकि, अब ये स्थगित हो गया है। प्रमोटर सैम सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'द कपिल शर्मा शो जो नौ जुलाई को Nassau Coliseum और 23 जुलाई को क्यू इंश्योरेंस एरीना में होने जा रहा था, अब स्थगित हो गया है। इस शो की नई डेट को लेकर अभी फैसला होना है। इन दो दिनों के लिए खरीदे गए टिकट रीशेड्यूल डेट में भी वैध रहेंगे। अगर आपको रिफंड चाहिए तो जहां से टिकट खरीदा है वहां संपर्क करें।'   

Kapil Sharma

ऑफ एयर होने जा रहा है साथ निभाना साथिया 2
टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया का दूसरा सीजन जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। शो टीआरपी की लिस्ट में लगातार पीछे हो रहा था। ऐसे में मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीजन 2 का आखिरी एपिसोड 16 जुलाई 2022 को ऑन एयर होगा। इस शो को राजवीर सिंह और सेलेस्टी बैरागी का डेली सोप साथ निभाना 2 को रिप्लेस करेगा। मेकर्स ने सीरियल की कहानी में कई ट्विस्ट और टर्न लाने की कोशिश की है लेकिन, फायदा नहीं हुआ।

टीवी में वापसी करेंगे शोएब इब्राहिम
एक्टर शोएब इब्राहिम जल्द ही टीवी में वापसी करने जा रहे हैं। शोएब इब्राहिम साढ़े तीन साल बाद सीरियल अजूनी से वापसी करने जा रहे हैं। शोएब ने कहा, 'मैं टीवी पर साढ़े तीन साल बाद वापसी कर रहा हूं। अजूनी में मेरा किरदार राजीव बेहद एक्साइटिंग है।'

शोएब आगे कहते हैं, 'मुझे ये रोल जब ऑफर हुआ था तो मुझे पता था कि इस किरदार के लिए मुझे किसी भी हालत में खुद को तैयार करना है। मैं दोबारा दर्शकों के सामने आने का इंतजार नहीं कर सकता हूं।'

End of Article