Jhalak Dikhlaa Jaa 10 : फैमिली वीक में बच्चों का वीडियो देख इमोशनल हुए अली असगर, बेटी बोलीं- दादी के नाम से स्कूल में चिढ़ाते थे दोस्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2022, 12:21 AM IST

Jhalak Dikhlaa Jaa 10 : झलक दिखला जा 10 में इस हफ्ते फैमिली वीक होने वाला है। इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स डांस के जरिए अपने इमोशन को दिखाएंगे। कलर्स टीवी ने अली असगर का प्रोमो रिलीज किया है।

Jhalak Dikhlaa Jaa 10 : फैमिली वीक में बच्चों का वीडियो देख इमोशनल हुए अली असगर, बेटी बोलीं- दादी के नाम से स्कूल में चिढ़ाते थे दोस्त
Photo Credit: Instagram

Jhalak Dikhlaa Jaa 10 : कलर्स टीवी का पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' शुरू हो चुका है। इस शो में टीवी के कई पॉपुलर चेहरे नजर आ रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स एक- दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस हफ्ते झलक दिखला जा 10 में फैमिली वीक होगा। कंटेस्टेंट्स डांस के जरिए अपने प्यार और इमोशन को दिखाएंगे। कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पर अली असगर का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। 

अली असगर ने 'मिलेगी - मिलेगी' पर धमाकेदार डांस किया। प्रोमो में उनकी बेटी कहती हैं कि स्कूल में हमें लोग चिढ़ाते थे कि तुम्हारी दो माएं हैं। स्कूल में सब दादी का बेटा- दादी की बेटी करके चिढ़ाते थे। हमारे हाथ पर टैटू बना देते थे। मैं यही कहना चाहूंगी कि अपना मजाक उड़ाकर दूसरों को खुश रखना आसान बात नहीं है। डैड हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। बेटी की वीडियो देखकर अली काफी इमोशनल हो जाते हैं। 

अली असगर की बेटी ने खास अंदाज में जताया प्यार

गशमीर ने डांस के जरिए अपना स्ट्रगल दिखाया

गशमीर महाजानी ने अपने परफॉर्मेंस के जरिए अपनी लाइफ के स्ट्रगल को दिखाने की कोशिश की है। गशमीर का परफॉर्मेंस देखने के बाद उनकी मां काफी इमोशनल हो जाती हैं।  

अली असगर से पहले पारस कलनावत, शिल्पा शिंदे समेत कई कलाकारों का प्रोमो आउट हो चुका है। हम सभी के लिए फैमिली बहुत जरूरी है। कंटेस्टेंट्स ने अपने डांस के जरिए फैमिली के प्रति प्यार जताया है। झलक दिखला जा 10 को नोरा फतेही, करण जौहर और माधुरी दीक्षित जज कर रहे हैं। इस शो को मनीष पॉल होस्ट कर रहे हैं।

End of Article