इश्कबाज सीरियल की एक्ट्रेस Nishi Singh Bhadli का निधन, चार साल में तीन बार आ चुका था पैरेलिसिस अटैक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2022, 07:43 PM IST

Nishi Singh Bhadli Death: टीवी सीरियल इश्कबाज और कुबूल है की एक्ट्रेस निशी सिंह भादली का निधन हो गया है। निशी को पिछले चार साल में तीन बार पैरेलिसिस अटैक आया था। निशी के पति ने निधन की पुष्टि की है।

इश्कबाज सीरियल की एक्ट्रेस Nishi Singh Bhadli का निधन, चार साल में तीन बार आ चुका था पैरेलिसिस अटैक

Nishi Singh Bhadli Passes Away: टीवी सीरियल इश्कबाज और कुबूल है की एक्ट्रेस निशी सिंह भादली का निधन (Nishi Singh Bhadli Death) हो गया है। 48 साल की निशि पिछले काफी वक्त से बीमारी थी। उन्हें पिछले चार साल में तीन बार पैरालसिस अटैक भी आ चुका है। निशी के पति संजय सिंह भादली ने एक्ट्रेस के निधन की पुष्टि की है। गौरतलब है कि निशी दो साल पहले तब चर्चा में आई थी कि ट्रीटमेंट के लिए आर्थिक साहयता के लिए भी गुहार लगाई थी। 

निशी सिंह भादली के पति संजय ने निधन की पुष्टि करते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया कि, 'शनिवार देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।  रात करीब एक बजे हम उन्हें कूपर अस्पताल लेकर गए। रविवार दोपहर तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इससे पहले भी निशी इस अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। निशी को 13 फरवरी 2019 में पहली बार पैरालिसिस अटैक आया था। इसके बाद साल 2022 तीन फरवरी को दूसरा स्ट्रोक आया था। उनकी हालत में थोड़ा सुधार आया। 24 मई 2022 को तीसरी बार पैरेलिसिस अटैक आया था। सोमवार को एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया जाएगा।' 
 
Also Read: रणवीर शौरी के पिता केडी शौरी का हुआ निधन, इन फिल्मों के रह चुके निर्माता

मनाया था 50वां बर्थडे


संजय सिंह भादली के मुताबिक पिछले कुछ हफ्ते उन्हें गले की बीमारी के कारण खाना खाने में समस्या हो रही थी। उन्होंने सॉलिड फूड खाना बंद कर दिया था। उन्हें केवल लिक्विड दिया जा रहा था। 16 सितंबर को उन्होंने अपना 50वां बर्थडे मनाया था। वह बात नहीं कर पा रही थीं लेकिन, बेहद खुश थीं। बकौल संजय, 'मैंने उन्हें उनके पसंदीदा बेसन के लड्डू खिलाए थे। अब बड़ी तकलीफ तो ये है कि 32 साल तक साथ रही। उनकी तबीयत बेहद खराब थी लेकिन, मेरे साथ थी। अब मेरे पास मेरे दो बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) को अलावा परिवार नहीं है। मेरी बेटी को मां का ख्याल रखने के लिए बोर्ड एग्जाम छोड़ने पड़े थे।'  


निशी सिंह के शरीर का बायां हिस्सा पैरालाइज हो गया था। एक्ट्रेस ने इश्कबाज, कुबूल है के अलावा तेनाली रमन, हिटलर दीदी जैसे सीरियल में काम किया है। उनके पति संजय सिंह भादली एक्टर और राइटर हैं। कपल का बेटा दिल्ली में अपने नाना और नानी के साथ रहता है। वहीं, बेटी मां के पास ही थीं।

End of Article