India's Laughter Champion Finale: 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' का आज है फिनाले, जानें आप कब और कहां देख सकते हैं लाइव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2022, 08:27 AM IST

India's Laughter Champion Finale All Details: मेकर्स द्वारा 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' फिनाले की डेट जारी कर दी गई है। यहां जानें आप कब, कहां और देख सकते हैं 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' की फिनाले...

India's Laughter Champion Finale: 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' का आज है फिनाले, जानें आप कब और कहां देख सकते हैं लाइव

India's Laughter Champion Finale How to watch: 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' को कम वक्त में छोटे परदे पर खूब सहारा गया है। द कपिल शर्मा शो के खत्म होने पर टीवी चैनल द्वारा ये नया कॉमेडी शो लाया गया। लंबे समय के बाद शेखर सुमन ने भी 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' के जरिए छोटे पर्दे पर वापसी की। वहीं उनके साथ जजों के पैनल में अर्चना पूरन सिंह भी शामिल रहीं। लेकिन अब 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' अपने अंत की ओर पहुंच चुका और शो का फिनाले आ चुका है। मेकर्स द्वारा 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' फिनाले की डेट जारी कर दी गई है। यहां जानें आप कब, कहां और देख सकते हैं 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' की फिनाले...

आज है इंडियाज लाफ्टर चैंपियन का फिनाले 
सोनी टेलीविजन के कॉमेडी शो इंडियाज लाफ्टर चैंपियन का फिनाले इस शनिवार होने वाला है। जी हां, 27 अगस्त को आखिरकार हमें रात 9:30 बजे शो का फिनाले देखने को मिलेगा। शो की शुरुआत 11 जुलाई से हुई थी और बेहद कम वक्त में इसे फैन्स ने खूब सराहा।

इंडियाज लाफ्टर चैंपियन फिनाले में टॉप पांच फाइनलिस्ट पहुंच चुके हैं। मुंबई चा मुलगास नितेश शेट्टी, वेंट्रिलोक्विस्ट विग्नेश पांडे, मिमिक्री मास्टर जयविजय सचान, दिल्ली के पोमेडी किंग रजत सूद और उज्जैन के हिमांशु बावंदर के बीच एक आखिरी बार ट्रॉफी जीतने के लिए मुकाबला होगा।

इंडियाज लाफ्टर चैंपियन फिनाले गेस्ट 
इंडियाज लाफ्टर चैंपियन के आखिरी एपिसोड को और भी अधिक यादगार बनाने के लिए शो में लाइगर के सितारे आएंगे। विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे इसके गेस्ट होंगे। वहीं रिंकू भाभी उर्फ सुनील ग्रोवर की मौजूदगी भी यहां देखने को मिलेगी।

कहां और कैसे देख सकते हैं इंडियाज लाफ्टर चैंपियन
इंडियाज लाफ्टर चैंपियन का फिनाले आप सोनी टीवी पर रात 9:30 बजे से देख सकते हैं। चैनल के साथ-साथ आप शो को सोनी लिव पर भी लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं। आपको बता दें, इस शो के जरिए अर्चना और शेखर को एकबार फिर से साथ देखा गया। दोनों पहले 'कॉमेडी सर्कस' और 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में एकसाथ नजर आ चुके हैं। 

End of Article