Rajat Sood Winner Indias Laughter Challenge show : सोनी टीवी के कॉमेडी शो इंडियाज लाफ्टर चैंपियन के विजेता बने रजत सूद। शनिवार को शो का ग्रैंड फिनाले हुआ। रजत दिल्ली के रहने वाले हैं। इस शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट रजत, नितेश शेट्टी, विजय सचान, विघ्नेश पांडे, हिसांशु बावंदर थे। रजत ने अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीत लिया और शो के विजेता बन गए। शो के ग्रैंड फिनाले पर विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे पहुंचे थे। दोनों स्टार्स अपनी फिल्म लाइगर के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।
इंडिया लॉफ्टर चैंपियन शो को शेखर सुमन और अर्चना पूर्ण सिंह जज करते थे। शो में पूरे देश से अलग- अलग कॉमेडियन ने हिस्सा लिया था। इस शो को सुनील ग्रोवर और रोशेल राव होस्ट करते थे। शो में सुनील ग्रोवर भाभी के किरदार में नजर आते थे।
रजत सूद ने जीता 25 लाख रुपये का कैश प्राइज
रजत ने ट्राफी के अलावा 25 लाख रुपये का चेक भी जीता है। रजत भले ही अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी कला को पॉमेडी नाम दिया है। वो कहते हैं कि मैंने कॉमेडी और कविता को मिलाकर एक नई चीज शुरू की है। कॉमेडियन के अलावा रजत राइटर, कवि, गीत लेखक आदि है। 2021 में रजत दूरदर्शन के शो सो करोड़ का कवि में नजर आए थे। इस शो में भी वो फाइनलिस्ट थे।
कॉमेडियन ही नहीं कवि भी है रजत सूद
रजत ने बताया कि फिनाल में अपने पेरेंट्स के सामने परफॉर्म करना मेरे लिए खास पल था। सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा, 'रजत जी के किस्सों का दी द एंड नहीं है, बिल्कुल वैसे ही उनकी कॉमेडी नेवर एडिंग है। देखिए इन्हें इंडियाज लॉफ्टर चैलेंज के ग्रैंड फिनाले में रात 9: 30 बजे सिर्फ सोनी पर'।
रजत ने कहा, मैंने इसके बारे में कई बार सोचा था, लेकिन जब मैं शो जीत गया तो एक खास पल था। मैंने अपनी पहली बार अपने माता- पिता के सामने परफॉर्म किया। मैंने हमेशा उन्हें अपना कंटेंट ऑनलाइन दिखाया था। उन्होंने कहा, मेरे पिता बेहद खुश है। उन्हें मुझ पर गर्व है। इस शो के बाद मुझे कई बेहतर मौके मिलेंगे। इंडियाज लॉफ्टर चैंपियन की जगह द कपिल शर्मा शो आने वाला है।

