धमाकेदार होगा Imlie का महा एपिसोड, त्रिपाठी परिवार के सामने होगा मालिनी के काले कारनामों का भंडाफोड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2022, 08:54 AM IST

Imlie TV Serial: इमली टीवी सीरियल में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है क्योंकि अब पूरे त्रिपाठी परिवार के सामने इमली मालिनी के काले कारनामों का खुलासा करने वाली है।

धमाकेदार होगा Imlie का महा एपिसोड, त्रिपाठी परिवार के सामने होगा मालिनी के काले कारनामों का भंडाफोड़
Photo Credit: Instagram

Imlie Spoiler: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल इमली की कहानी इन दिनों काफी रोचक ट्रैक पर है। एक तरफ जहां त्रिपाठी परिवार में इमली के आ जाने से मालिनी काफी परेशान है तो वहीं आदित्य को भी इमली फूटी आंख नहीं सुहा रही है। त्रिपाठी हाउस से इमली को बाहर निकालने के लिए मालिनी भी कई पैंतरे आजमा रही है तो वहीं आदित्य भी नए प्लान बना रहा है। लेकिन अब मालिनी और आदित्य एक दूसरे के साथ हाथ मिलाने वाले हैं ताकि इमली को त्रिपाठी घर से बाहर निकाला जा सके। इसी बीच अब इस टीवी सीरियल में कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी वजह से मालिनी की सच्चाई त्रिपाठी परिवार के सामने आ जाएगी। इमली के महा एपिसोड में यह देखा जाएगा कि वह आर्यन साथ हाथ मिलाकर पूरे त्रिपाठी परिवार के सामने मालिनी के काले कारनामों का खुलासा करेगी। 

इमली का महा एपिसोड

इमली टीवी सीरियल का महा एपिसोड अब बेहद धमाकेदार होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि नए प्रोमो के अनुसार, इमली अब बड़ी घोषणा करने वाली है जिसे दर्शकों को मिस नहीं करना चाहिए। इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि इमली अब खुलेआम मालिनी को चैलेंज करेगी। आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि इमली राज पर से पर्दा हटाते हुए एक बड़े बोर्ड के साथ मालिनी के सामने आएगी जिस पर लिखा होगा 'मालिनी के काले कारनामे'।‌ यह पढ़कर मालिनी गुस्से से लाल हो जाएगी और इमली से चिढ़ने लगेगी। लेकिन कहानी का अंत यहीं पर नहीं होगा।

मालिनी करेगी पलटवार

जैसे ही इमली मालिनी के सामने यह पोस्टर लेकर आएगी वैसे ही मालिनी गुस्से से लाल हो जाएगी। लेकिन वह इमली को इतनी आसानी से नहीं जाने देगी। अपने काले कारनामों को छुपाने के लिए मालिनी बड़ा दांव खेलेगी जो इमली पर भारी पड़ सकता है। आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि मालिनी इमली के पास आएगी और उसे चैलेंज देगी। मालिनी इमली को यह कहेगी कि वह उसे जरूर हराकर रहेगी। वहीं, इमली ने अब जिद पकड़ ली है कि वह मालिनी की सच्चाई सबके सामने लाकर रहेगी।

End of Article