जब आदित्य ने शो को कहा शा अलविदा तब इमली का रो-रो कर हो गया था बुरा हाल, आज भी आंसू बहाती हैं एक्ट्रेस 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2022, 04:30 PM IST

Sumbul Touqeer Khan Revelation About Gashmeer Mahajani: छोटे पर्दे का पॉपुलर टीवी सीरियल इमली दशर्कों का दिल जीतने में कामयाब हुआ है। इस टीवी सीरियल में सुंबुल तौकीर खान और गशमीर महाजनी की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। लेकिन जब गशमीर न इस शो को अलविदा कह दिया था तब हर कोई निराश था। 

जब आदित्य ने शो को कहा शा अलविदा तब इमली का रो-रो कर हो गया था बुरा हाल, आज भी आंसू बहाती हैं एक्ट्रेस 
Photo Credit: Instagram

Imlie Fame Sumbul Touqeer Khan Revelation About Gashmeer Mahajani: पॉपुलर टीवी इमली ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। सिर्फ इस टीवी सीरियल ने ही नहीं बल्कि इस शो के कलाकारों नें भी लोगों का दिल जाती लिया है। इमली टीवी सीरियल में लोगों को सुंबुल तौकीर खान और गशमीर महाजनी की जोड़ी बहुत पसंद आई थी। इमली और आदित्य की ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने लोगों का खूब मनोरंजन किया, लेकिन जब गशमीर महाजनी के शो के क्विट करने की खबर सामने आई तब दर्शकों का दिल टूट गया। इमली और आदित्य की जोड़ी टूटते हुए देख कर फैंस को तगड़ा झटका लगा था। लेकिन सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि सुंबुल तौकीर खान के भी पैंरों तले जमीन खिसक गई थी जब उन्हें पता चला था कि गशमीर अब इस शो को अलविदा कहने वाले हैं। ई टाइम्स से इस बारे में बात कहते हुए सुंबुल तौकीर खान ने कई खुलासे किए हैं। 

इमली का हो गया था रो-रो कर बुरा हाल

इमली का किरदार निभाने वाली अदाकारा सुंबुल तौकीर खान ने यह खुलासा किया कि जब गशमीर महाजनी मेकर्स से शो को क्विट करने की बात कर रहे थे तब उन्होंने उनकी बात सुन ली थी। जिसके बाद उन्हें 440 वोल्ट का झटका लगा था। एक्ट्रेस ने कहा कि उन दोनों ने एक-साथ बहुत प्यारे-प्यारे सींस किए थे। लेकिन जब उन्हें इस बात का पता चला तब वह बहुत उदास हो गई थीं और रोने लगी थीं। अदाकारा ने कहा कि आज भी वह उन्हें बहुत मिस करती हैं और उनके साथ आगे काम करना चाहती हैं। 

ऐसा था सुंबुल के साथ गशमीर का शो पर आखिरी दिन

इसके बाद सुंबुल ने यह बताया कि जब गशमीर महाजनी इमली शो के लिए अपनी आखिरी शूटिंग कर रहे थे जब वह बहुत उत्साहित थीं लेकिन इसके साथ वह बहुत दुखी भी थीं। उस दिन सुंबुल ने पूरा दिन गशमीर के साथ बिताया था। शाम को जब गशमीर पैक-अप करने के बाद जा रहे थे तब सुंबुल उनसे लिपट गई थीं। सुंबुल ने गशमीर को लगे लगाया था और फूट-फूट कर रोई थीं। 

पहले से अब तक सुंबुल में आया इतना बदलाव 

इसके बाद सुंबुल ने यह बताया कि अब वह एक अदाकारा की तरह काफी समझदार हो गई हैं। उन्होंने कहा कि 'मैनें बहुत पहले एक ड्रंक सीन किया था और हाल ही में फिर से ऐसा ही सीन दिया था। जब मैंने इन दोनों सींस को कंपेयर किया तब मुझे पता चला कि मैं रोजाना बतौर एक्टर अपने अंदर कई सुधार कर रही हूं।'

क्या फिल्म्स और वेब सीरीज में है जाने का प्लान?

जब इमली से पुछा गया कि किया उनका प्लान फिल्में और वेब सीरीज करने का है तो अदाकारा ने कहा की 'मैं अपने भविष्य के लिए यही उम्मीद करती हूं।' इसके बाद अदाकारा ने बताया कि उन्हें फिल्मों के लिए कई ऑफर मिले जबसे उन्होंने फिल्म आर्टिकल 15 में काम किया है। इसी फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें दोबारा कॉल किया था लेकिन वह अपने डेली-सोप में व्यस्त थीं जिसकी वजह से वह अन्य प्रोजेक्ट्स को हां नहीं कह पाईं। वह एक समय पर एक ही चीज पर फोक्स कर रही हैं।

क्या कभी मां का रोल प्ले करना चाहेंगी सुंबुल तौकीर खान? 

जब सुंबुल से यह पूछा गया कि क्या वह भविष्य में कभी मां का किरदार निभाना चाहेंगी अगर उन्हें ऐसा रोल ऑफर किया गया तो। तब सुंबुल ने यह कहा कि वह फिलहाल अपनी उम्र के रोल्स प्ले करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि वह अभी सिर्फ 17 साल की ही हैं। 

कितनी कामयाब हुईं हैं सुंबुल तौकीर खान और कैसे संभालती हैं अपना फेम?

सुंबुल तौकीर खान से इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि महामारी की वजह से फिलहाल वह ज्यादा बाहर निकलती नहीं हैं, इसलिए उन्हें अभी यह नहीं पता कि वह कितना पॉपुलर हैं। लेकिन कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने से पहले वह अपनी बहन के साथ फिल्म देखने गई थीं। उन्होंने मास्क भी लगाया था लेकिन तब भी उन्हें किसी व्यक्ति ने पहचान लिया था। उस समय उन्हें यह अहसास हुआ था कि वह थोड़ी सी पॉपुलर हो गई हैं। 

End of Article