शहर

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अजय राय की छुट्टी, आराधना मिश्रा को कमान; TN नवभारत की खबर पर मुहर

UP Congress New President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश संगठन में बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश अध्यक्ष और इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। अजय राय को अध्यक्ष पद से हटाया गया है, जबकि देवेंद्र निषाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

Image

अराधना मिश्रा यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं (फाइल फोटो)

Photo : ANI

UP Congress New President: उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। पार्टी ने आराधना मिश्रा मोना (Aradhana Misra Mona) को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने अजय राय (Ajay Rai) की जगह ली है, जिन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (Imran Masood) को उत्तर प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा देवेंद्र निषाद (Devendra Nishad) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने चौधरी वीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल का नेता भी नियुक्त किया है। आपको बता दें कि टाइम्स नाउ नवभारत आज सुबह से ही इन नामों को लेकर सूत्रों के हवाले से खबरें चला रहा था। जिस पर अंतत: मुहर लग गई है।

Aradhana Misra UP Congress new president.

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल

राहुल गांधी ने अजय राय से की थी वन-टू-वन मुलाकात

कांग्रेस यूपी और पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले नए प्रदेश अध्यक्ष बदलकर सत्ता पक्ष को संदेश दे दिया है कि वह आगामी इन दोनों राज्यों के चुनावों को तनिक भी हल्के में लेने के मूड में नहीं है। इसी को देखते हुए यह बदलाव हुए हैं। पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले अजय राय को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष (up congress naya adhyaksh) पद से हटा दिया गया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक दिन पहले अजय राय से वन-टू-वन मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में उन्हें इस फैसले की जानकारी दे दी गई थी।

कांग्रेस का यूपी में सोशल इंजीनियरिंग

जिसके बाद अराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी कांग्रेस की कमान मिल गई है। रामपुर खास से तीन बार की विधायक और कांग्रेस विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा (who is aradhana mishra) वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रियंका गांधी के साथ ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान में भी उन्होंने काम किया है। कांग्रेस का यूपी में सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला-ब्राह्मण + दलित + ओबीसी + मुस्लिम को साधने की कोशिश है।

कार्यकारी अध्यक्ष पद की दौड़ में देवेंद्र निषाद, दानिश अली, सुशील पासी, सांसद तनुज पुनिया और सांसद राकेश राठौर के नाम चर्चा में थे। राजेंद्र पाल गौतम के प्रदेश प्रभारी और अराधना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस यूपी में सामाजिक समीकरण को नए सिरे से साधने की कोशिश करेगी।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article