इमली बनी 5 करोड़ के घर की मालकिन, मालिनी ने रची त्रिपाठी परिवार का बंटवारा करने की नई साजिश, TV सीरियल में आएंगे 3 बड़े ट्विस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2022, 09:10 AM IST

imlie 3 twist upcoming Episode in hindi: इमली टीवी सीरियल में अब तंगी, बंटवारा और रिवेंज के प्लॉट कहानी में बड़ा ट्रैक लाने वाले हैं। कहानी में आर्यन और इमली के बीच एक बड़ा टकराव देखने को मिलेगा जैसा पहले कभी नहीं हुआ....

इमली बनी 5 करोड़ के घर की मालकिन, मालिनी ने रची त्रिपाठी परिवार का बंटवारा करने की नई साजिश, TV सीरियल में आएंगे 3 बड़े ट्विस्ट

इमली टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में इतना कुछ हंगामा होने वाला है जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं है। जैसा कि पहले ही त्रिपाठी परिवार रोड पर आने की स्थिति में है और अब आगे बहुत कुछ होने वाला है। आदित्य ने भास्कर टाइम्स में फिर से शामिल होने से इनकार कर दिया है। इधर मालिनी ने मौके का फायदा उठाते हुए उसे इमली के खिलाफ और उकसाया है। इतना ही आर्यन के दिमाग में भी इस दौरान काफी कुछ चल रहा है वहीं इमली इन सबके बीच चारों तरफ से फंसती जा रही है। जानें टीवी सीरियल की कहानी में इस हफ्ते आने वाले 3 बड़े ट्विस्ट...

त्रिपाठी परिवार का होगा बंटवारा, आदित्य-मालिनी होंगे अलग
इमली टीवी सीरियल में अब एक बहुत ही बड़ा ट्रैक आने वाला है। जिसमें अक्सर शादी के बाद घर-घर मं होने वाले परिवार के बंटवारे को दिखाया जाएगा। जैसा कि अपर्णा जब इमली से चुपके से मिलती है तो मालिनी उसपर तंज कसती है। अब मालिनी के सब्र का बांध टूट गया है और वो अपना अगला कदम उठाने का फैसला कर चुकी है। इस बार मालिनी का ये दुष्ट कदम पूरे ससुराल पर भारी पड़ेगा, क्योंकि वास्तव में उसका प्लान त्रिपाठी परिवार का बंटवारा है। आगे आने वाली कहानी में आपको बहुत बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा क्योंकि मालिनी ने आदित्य को त्रिपाठी परिवार से अलग करने का फैसला किया है। मालिनी, आदित्य को उस परिवार को छोड़ने के लिए मजबूर करेगी जो आंख मूंदकर इमली का समर्थन कर रहा है।

त्रिपाठी हाउस की नई मालकिन बनीं इमली
कहानी में अब आर्यन और इमली के बीच एक बड़ा टकराव देखने को मिलने वाला है जैसा पहले कभी नहीं हुआ। जब इमली को पता चलता है कि हरीश ने त्रिपाठी हाउस को कैसे गिरवी रखा है और कैसे पूरा परिवार तंगी का सामना कर रहा है, तो वह उनकी मदद करने का फैसला करती है। हालांकि अब इमली को जो राठौर हाउस में मिलता है, वो उसके पैरों तले की जमीन को हिला देगा। प्रॉपर्टी के कागजात आर्यन के पास हैं और तो और अब इमली, त्रिपाठी हाउस की नई मालकिन है। जी हां इमली, त्रिपाठी हाउस की मुखिया बन गई है क्योंकि आर्यन ने उसके नाम पर घर ट्रांसफर कर दिया है। इस सच्चाई ने इमली को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है। आर्यन चुप हो जाता है जब इमली कागज दिखाती है और सवाल करती है कि कोई किसी के लिए 5 करोड़ का घर कैसे खरीद सकता है। इतना ही काफी नहीं है कि इमली, आर्यन के प्यार पर सवाल भी उठाएगी।

आर्यन का अतीत लाएगा आदित्य की जिंदगी में तबाही
आदित्य के इस्तीफे के कारण त्रिपाठी परिवार जीवन में एक कठिन दौर देखने वाला है। हरीश के कर्ज लेने के कारण अब घर भी बिक गया है। अब त्रिपाठी परिवार के जीवन में एक और बड़ा तूफान आ रहा है क्योंकि अब आर्यन के आदित्य से बदला लेने का समय आ गया है। आगे की कहानी काफी पेचीदा होने वाली है क्योंकि आर्यन बदला लेना चाहता है और किसी को भी अतीत में क्या हुआ था इसकी जानकारी नहीं है। क्या इस बार इमली को अतीत से कुछ सुराग मिलेगा? आगे कहानी में क्या होगा ये जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

End of Article