Imlie Spoiler: आर्यन की दुल्हन बनेगी इमली, कानूनी पचड़े से आदित्य को बचाने के लिए उठाएगी यह कदम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2022, 04:46 PM IST

Imlie TV Spoilers: इमली टीवी सीरियल में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि आदित्य को बचाने के लिए इमली आर्यन से शादी करने के लिए मान जाएगी।

Imlie Spoiler: आर्यन की दुल्हन बनेगी इमली, कानूनी पचड़े से आदित्य को बचाने के लिए उठाएगी यह कदम
Photo Credit: Instagram

Imlie Upcoming Twist: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल इमली की कहानी बेहद जबरदस्त होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस टीवी सीरियल में अब ऐसे मोड़ आने वाले हैं जिसकी वजह से कहानी में एक बड़ा बदलाव देखा जाएगा। एक तरफ जहां इमली और मालिनी के बीच हमेशा कैटफाइट होती रहती थी तो अब इस टीवी सीरियल में कुछ ऐसा हो गया है जिसकी वजह से मालिनी की सजा अनु को मिल गई है। लेकिन इमली टीवी सीरियल में फिलहाल स्पॉइलर्स का दौर अभी थमा नहीं है क्योंकि इस धारावाहिक की कहानी अब एक बड़ा यू टर्न लेने वाली है। यहां देखें इमली टीवी सीरियल में अब कौन सा नया और रोचक ट्विस्ट आने वाला है।

ऑफिस ज्वाइन करेगा आदित्य

इमली टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि आदित्य दोबारा ऑफिस ज्वाइन कर लेगा, जिसकी वजह से इमली अजीब सा महसूस करने लगेगी। आदित्य के आ जाने से इमली बेचैन सी हो जाएगी। लेकिन कहानी में तड़का तो तब लगेगा जब इमली से प्यार करने वाला आर्यन उसे आदित्य के साथ देख लेगा। आर्यन इमली और आदित्य को एक साथ देख लेगा जिसकी वजह से वह बहुत इनसिक्योर हो जाएगा। आर्यन नहीं चाहता कि इमली उससे दूर जाए या फिर वह आदित्य से मिले। इसलिए अब वह कुछ ऐसा करेगा जिसकी वजह से इमली आदित्य को छोड़ने पर मजबूर हो जाएगी।

इमली आर्यन की होगी शादी

इमली धारावाहिक में बड़ा ट्विस्ट तो तब आएगा जब इमली के हाथ में अरविंद की फाइल लग जाएगी। और यही ट्विस्ट इस टीवी सीरियल के लिए एक टर्निंग पॉइंट होगा। आर्यन इमली को दो रास्ते देता है। वह‌ इमली को उस में और आर्यन में से किसी एक को चुनने के लिए कहता है। आर्यन कहता है कि अगर इमली उसे चुनेगी तो वह दोनों शादी कर लेंगे नहीं तो अगर इमली आदित्य को चुनेगी तो वह आदित्य के ऊपर अरविंद के मर्डर चार्जेस लगा देगा। जिसके बाद आदित्य को बचाने के लिए इमली बड़ा कदम उठाती है और वह आर्यन से शादी करने के लिए मान जाती है। अब यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि क्या इमली और आदित्य सच में एक दूसरे से शादी करेंगे या फिर इस टीवी सीरियल में फिर से कोई ट्विस्ट आ जाएगा।

End of Article