Imlie Spoiler: आदित्य के सामने आएंगे आर्यन के खतरनाक मंसूबे, इमली के सामने एक्सपोज होगा उसका दोस्त?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2022, 10:12 AM IST

Imlie Major Twist: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'इमली' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। आदित्य (Manasvi Vashist), इमली (Sumbul Touqeer Khan) का दिल जीतने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहा है।

Imlie Spoiler: आदित्य के सामने आएंगे आर्यन के खतरनाक मंसूबे, इमली के सामने एक्सपोज होगा उसका दोस्त?

Imlie Major Twist: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'इमली' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। आदित्य (Manasvi Vashist), इमली (Sumbul Touqeer Khan) का दिल जीतने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहा है।वहीं दूसरी तरफ आर्यन (Fahmaan Khan) इमली से दूर नहीं रह पाता है। आदित्य आर्यन को मौसम की गलत जानकारी दे देता है और इस वजह से आर्यन और उसकी बहन अर्पिता की जान पर बन आती है। 

'इमली' में अभी तक आपने देखा कि आर्यन की बहन अर्पिता की कार तूफान में फंस जाता है और उसकी कार पर पेड़ गिर जाता है और वह फंस जाती है। आर्यन और इमली उसे बचाने निकलते हैं तो उनकी कार भी रास्ते में हादसे का शिकार हो जाती है। हादसे में अर्पिता और आर्यन बुरी तरह घायल हो जाते हैं। आर्यन के सिर में चोट आती है और वो बेहोश हो जाता है। सभी लोग रोने लगते हैं। अस्पताल में भर्ती आर्यन की हालत खराब होती जाती है। 

इमली को ढूंढते हुए आदित्य, आर्यन के घर पहुंच जाता है। घर में वह आर्यन के जीजू अरविंद शेखावत की तस्वीर देख लेता है जिसकी मौत कार में जलकर हुई थी। उसे समझ आता है कि आर्यन का जीजा तो वही आदमी है जिसके खिलाफ मजदूर प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद आदित्य आर्यन के ऑफिस उसके केबिन में जाता है और उसे वो फाइल मिल जाती है जिसमें उसके जीजा के खिलाफ रिपोर्ट छपी हैं। इसी फाइल में आदित्य अपनी तस्वीर देख दंग रह जाता है। 

आदित्य की तस्वीर पर क्रास का साइन बना होता है। आदित्य समझ जाता है कि आर्यन उसे बर्बाद करने के लिए इमली का इस्तेमाल कर रहा है। आने वाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि आदित्य इमली को सब सच बताने की कोशिश करेगी। देखना ये होगा कि आर्यन के प्यार में डूबी इमली क्या आदित्य पर अब यकीन करेगी। 

End of Article