TV News 1 March: अर्ध से सामने आया रुबीना दिलैक का फर्स्ट लुक, लॉक अप में नोमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2022, 12:00 AM IST

Top 5 TV News 1 March 2022: बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक फिल्म अर्ध में नजर आने वाली हैं। पुलिस के किरदार में दोबारा नजर आने वाली हैं कविता कौशिक। जानिए टीवी जगत की बड़ी खबरें।

TV News 1 March: अर्ध से सामने आया रुबीना दिलैक का फर्स्ट लुक, लॉक अप में नोमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट्स

TV News 1 March 2022: बिग बॉस सीजन 14 की विनर रुबीना दिलैक जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म से रुबीना दिलैक का फर्स्ट लुक जारी हो गया है।  वहीं, शिवांगी जोशी ने टीवी सीरियल बालिका वधु से ब्रेक ले लिया है। वह इस साल खतरों के खिलाड़ी 12 में हिस्सा ले सकती हैं। वहीं, महाशिवरात्रि के मौके पर टीवी सेलेब्स ने अपने-अपने तरीके से फैंस को बधाई दी है।

बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक फिल्म अर्ध (Rubina Dilaik Ardh first look) के जरिए अपना डेब्यू कर रही हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक में रुबीना का देसी अंदाज नजर आ रहा है। फिल्म में रुबीना के किरदार का नाम मधु होगा। ये फिल्म डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म में रुबीना के अलावा हितेन तेजवानी और राजपाल यादव लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में कुलभूष खरबंदा भी नजर आने वाले हैं। अर्ध को म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छल ने डायरेक्ट किया है।

Image

शिवांगी जोशी छोड़ सकती हैं बालिका वधु 
टीवी सीरियल बालिका वधु के दूसरे सीजन की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी जल्द ही इस शो को अलविदा कह सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग विदेशी लोकेशन में होती है। ऐसे में यदि शिवांगी इसका हिस्सा बनती हैं तो उन्हें बालिका वधु 2 को अलविदा कहना होगा। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी सीरियल के लिए हिना खान ने सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है को अलविदा कह दिया था। वहीं, बालिका वधु में शिवांगी के अलावा रणदीप राय और समृद्ध बावा हैं। 

Anandi will be one of the most celebrated characters I have played: Shivangi  Joshi on Balika Vadhu | IWMBuzz

पुलिस के किरदार में कविता कौशिक की वापसी
टीवी सीरियल एफआईआर में चंद्रमुखी चौटाला के किरदार से पॉपुलर हुईं कविता कौशिक ने एक बार फिर पुलिस के किरदार में वापसी की है। कविता कौशिक टीवी शो एफआईआर में एक बार फिर पुलिस का कैमियो रोल निभाने जा रही हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर कविता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो के साथ कविता कौशिक ने लिखा है, 'हर-हर महादेव। आ रही है आपकी प्यारी कुछ दिनों के लिए आपके लिए एक नई कहानी लेकर मैडम सर पर।' 

लॉक अप में नोमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट
लॉक अप के पहले हफ्ते पांच कंटेंस्टेंट नोमिनेट (Lock Upp nominated contestant) हो गए हैं। इस हफ्ते सिद्धार्थ शर्मा, अंजली अरोड़ा, स्वामी चक्रपाणी, शिवम शर्मा और मुन्नवर फारूकी नोमिनेट हुए। इसके अलावा अंजलि अरोड़ा को कमजोर कंटेस्टेंट का खिताब मिला। इसके अलावा सिद्धार्थ पर सबसे अधिक आरोप लगे। कंटेस्टेंट हर हफ्ते नोमिनेट होंगे। जिसे सबसे कम वोट मिलेंगे वह शो से बाहर हो जाएा। दर्शक अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को MX प्लेयर ऐप के जरिए वोट दे सकते हैं। 

Image

कपिल शर्मा शो पर बोलीं उपासना सिंह
उपासना सिंह ने कपिल शर्मा शो में वापसी पर बताया कि 'जब मैं बुआ का किरदार निभा रही थी, तब कपिल के साथ काम करना बहुत मजेदार था। बाद में उसने अपना शो खोल लिया और दूसरे चैनल पर चला गया। मैं दूसरे चैनल पर नहीं जा सकती थी क्योंकि मैंने एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।'

Upasana Singh's 'Bai Ji Kuttan Ge' starts shooting, to launch her son as  actor | Punjabi Movie News - Times of India

उपासना कहती हैं, 'मुझे चैनल के साथ काम कंटिन्यू करना पड़ गया। मेरे और कपिल शर्मा के बीच कोई अनबन नहीं हुई है लेकिन लोग यह समझते हैं कि मैं उनके साथ काम करके खुश नहीं हूं।' उन्होंने कहा वह कपिल के साथ काम करना चाहती हैं लेकिन तभी जब उन्हें कोई अच्छा किरदार मिलेगा।' 
 

End of Article