Imlie 3 Big Twist: आतंक के अंत से लेकर आदित्‍य की मौत तक, इमली में आएंगे तीन ट्विस्‍ट जो बदल देंगे पूरी कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2022, 08:19 AM IST

Imlie Major Twists: स्‍टार प्‍लस के सीरियल इमली में तीन दमदार ट्विस्‍ट आने वाले हैं जिनके बाद सीरियल की पूरी कहानी ही बदल जाएगी। फैंस को ये ट्विस्‍ट काफी रोमांचित कर देंगे।

Imlie 3 Big Twist: आतंक के अंत से लेकर आदित्‍य की मौत तक, इमली में आएंगे तीन ट्विस्‍ट जो बदल देंगे पूरी कहानी

Imlie Major Twists: स्‍टार प्‍लस के सीरियल इमली में तीन दमदार ट्विस्‍ट आने वाले हैं जिनके बाद सीरियल की पूरी कहानी ही बदल जाएगी। फैंस को ये ट्विस्‍ट काफी रोमांचित कर देंगे। गश्मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) , मयूरी देशमुख (Mayuri Deshmukh) और सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) स्टारर सीरियल इमली (Imlie Latest Episode) की कहानी करवट लेगी। पहले तो दर्शकों को एक के बाद एक झटके लगेंगे और उसके बाद कहानी एक नई राह पर चलने लगेगी। 

इस सीरियल में इन दिनों आप देख रहे हैं कि आतंक का इंटरव्‍यू करने पगडंडिया गया आदित्‍य उसके चंगुल में फंस जाता है। आतंक आदित्‍य की जान के बदले सिस्‍टम से 100 करोड की रकम मांगता है। वह आदित्‍य के कान में एक डिवाइस लगाता है जिसमें बॉम्‍ब है। इमली और आर्यन पगडंडिया में आदित्य की तलाश में जुट जाते हैं। जब किसी तरह रकम का इंतजाम हो जाता है तो आदित्‍य के पास चांद लाल नाम का आदमी पैसा लेने आता है और इसी बीच ये खुलासा हो जाता है कि चांद लाल ही आतंक है और वह आदित्‍य का दोस्‍त बनकर धोखा दे रहा था। 

इमली को गोली मारेगा आतंक
आतंक आदित्य को बेवकूफ बनाने की कोशिश करता है और आदित्‍य उसे चांद लाल मानकर पूरे पैसे दे देता है। इसी बीच वह इमली से टकराता है और आतंक का सच सामने आता है। इसके बाद आतंक इमली पर बंदूक तान देता है और गोली चला देता है। गोली इमली के हाथ में लगेगी। तभी आर्यन पूरी फोर्स के साथ आतंक के अड्डे पर हमला करेगा।

Imlie Serial Promo: 

आतंक के सीने में गोली उतारेगा आर्यन
इसके बाद आतंक और आर्यन के बीच फाइट होगी। आर्यन के कहने पर आतंक आदित्य के बम को डिफ्यूज कर देगा। इसके बाद फ‍िर आर्यन आतंक को सबक सिखाने के लिए उसकी पिटाई करेगी। इसी बीच आर्यन आतंक पर बंदूक तान लेगाचुंकि आतंक आदित्‍य के पीछे से उसे नुकसान पहुंचाने आ रहा है। इमली को लगेगा कि आर्यन आदित्य की जान लेने की कोशिश कर रहा है। तभी गोली चलेगी और सीधे आतंक के सीने में लगेगी। 

होगा बम धमाका 
गोली लगने के बाद भी अधमरा आतंक आदित्‍य का पैर पकड लेगा और बम को एक्टिव कर देगा। तभी धमाका होगा और आदित्य और आतंक जख्मी हो जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ आर्यन और इमली के पीछे भी एक धमाका होगा जिसमें वो दोनों घायल हो जाएंगी। इसके बाद बम धमाके की खबर त्रिपाठी हाउस पहुंचेगी तो सबका बुरा हाल हो जाएगी। टीवी पर ये खबर आएगी कि धमाके के बाद चार लोग लापता हैं इनमें चांद लाल, आर्यन, इमली और आदित्‍य हैं। आदित्‍य के बारे में ये खबर सुन मालिनी अपने होश खो बैठेगी। तभी खबर आएगी कि आदित्य का कुछ पता नहीं चल रहा है और इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच जाएगा।
 

End of Article