Sumbul Touqeer Khan transformation: हैरान कर देगा Imlie फेम सुम्‍बुल तौकीर का ट्रांसफॉर्मेशन, कभी ऐसा था लुक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2021, 07:45 AM IST

Sumbul Touqeer Khan transformation Pics: 'इमली' में लीड रोल निभाने वाली सुंबुल तौकीर खान ने खुद को पूरी तरह बदल लिया है। स्‍क्रीन पर सीधी सादी दिखने वाली सुम्‍बुल असल जिंदगी में काफी स्‍टाइलिश हैं।

Sumbul Touqeer Khan transformation: हैरान कर देगा Imlie फेम सुम्‍बुल तौकीर का ट्रांसफॉर्मेशन, कभी ऐसा था लुक

Sumbul Touqeer Khan transformation Pics: स्‍टार प्‍लस के सीरियल इमली ने कम समय में दर्शकों के दिलों में अच्‍छी जगह बना ली है। इस सीरियल की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है और सीरियल के सभी कलाकारों को खूब प्‍यार मिल रहा है। सीरियल में इमली का लीड रोल निभाती हैं टीवी अदाकारा सुम्‍बुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan Imlie)। सीरियल में वह नौकरानी का किरदार निभाती हैं जोकि गांव से शहर आती हैं। स्‍क्रीन पर वह फीके से रंग के सूट सलवार में नजर आती हैं। हालांकि स्‍क्रीन पर सीधी सादी दिखने वाली सुम्‍बुल असल जिंदगी में काफी स्‍टाइलिश हैं।

टीवी जगत में आने के बाद सुंबुल तौकीर खान ने खुद को पूरी तरह बदल लिया है। अब वह वैसी बिलकुल नहीं हैं जैसी कुछ साल पहले तक दिखती थीं। उनका लुक, उनका स्‍टाइल और उनका अंदाज काफी जुदा है। सुंबुल तौकीर इंस्‍टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्‍वीरें वहां पोस्‍ट करती हैं। यहां उनकी कई ऐसी तस्‍वीरें जिन्‍हें देखकर फैन्‍स दंग रह जाएंगे। इन तस्‍वीरों में वह स्‍टाइलिश आउटफ‍िट्स में नजर आ रही हैं। 

Sumbul Touqeer Khan Then and Now Pics: 

हालांकि इन्‍हीं तस्‍वीरों के बीच इंस्‍टाग्राम पर उनकी कुछ साल पहले की फोटोज भी हैं जिन्‍हें देखकर फैंस हैरान हैं। इन तस्‍वीरों में सुम्‍बुल को पहचानना मुश्‍किल है। एक तस्‍वीर में सुम्बुल रेड कलर के आउटफ‍िट में नजर आ रही हैं। छोटी सी सुम्‍बुल का मेकअप और आउटफ‍िट दोनों मनमोहक हैं। उन्‍होंने हाथ में क्‍लच भी थामा हुआ है। यह फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।





इसी तरह एक दूसरी ब्‍लैक एंड वाइट फोटो में सुम्‍बुल शॉर्ट आउटफ‍िट में नजर आ रही हैं। इसमें वह काफी पतली दिख रही हैं। सुम्‍बुल की इन पुरानी तस्‍वीरों को लाखों की संख्‍या में लाइक्‍स मिल चुके हैं, वहीं फैंस कमेंट कर हैरानी जता रहे हैं।

End of Article