Imlie Big Twist: मालिनी और आदित्य की बेटी की हुई नई एंट्री, इमली की जिंदगी में आने वाला है सबसे बड़ा तूफान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2022, 04:33 PM IST

Imlie Episode latest twist: कहानी में दुर्भाग्य से इमली का मिसकैरेज हो जाएगा। इसी के साथ सीरियल की कहानी में आगे खूब सारा ड्रामा देखने को मिलेगा। अब मालिनी अपने बच्चे का इस्तेमाल आर्यन और इमली को अलग करने के लिए करेगी...

Imlie Big Twist: मालिनी और आदित्य की बेटी की हुई नई एंट्री, इमली की जिंदगी में आने वाला है सबसे बड़ा तूफान

Imlie Episode updates: टीवी सीरियल इमली में मालिनी की वापसी के साथ शो में आगे हाई इंटेंसिटी ड्रामा दिखाया जाने वाला है। अब मालिनी कहानी में फिर से विलेन बनकर लौट चुकी हैं, इस बार वह अपनी बेटी का उपयोग इमली के जीवन को बर्बाद करने के लिए कर रही है। जैसा कि हमने देखा ट्रैक में आर्यन और इमली को एक लड़की मिलती है और वो उसको घर ले आते हैं। हालांकि, बच्ची कोई और नहीं बल्कि आदित्य-मालिनी की बेटी है। इसलिए अब भविष्य की परिस्थितियां इमली के लिए काफी दुखदायी होंगी क्योंकि अचानक कुछ महिलाएं बच्चा छीनने के लिए घर आ जाएंगी।

मालिनी अपने बच्चे का इस्तेमाल आर्यन और इमली को अलग करने के लिए कर रही है। दुर्भाग्य से यहां इमली का मिसकैरेज हो जाएगा। इसी के साथ सीरियल की कहानी में आगे खूब सारा ड्रामा देखने को मिलेगा। कहानी खूब नाटकीय रूप से सामने आएगी।

आर्यन और इमली की जिंदगी में बड़ी मुसीबतें आने वाली हैं। मालिनी इस बार इमली को फंसाने के लिए अपनी बेटी का इस्तेमाल करती है और आगे उसके सारे रिश्ते बर्बाद कर देगी। बड़ा मोड़ तब आता है जब नीला इमली से बच्चा छीनने के लिए कुछ महिलाओं को नकली एनजीओ कार्यकर्ता के रूप में काम पर रखती है। इमली लड़ाई हारने का नहीं बल्कि किसी भी कीमत पर लड़की को बचाने का फैसला करती है। 

Imlie - Watch Episode 133 - Malini Scolds Imlie on Disney+ Hotstar

आगे ट्रैक में आप देखेंगे कि कैसे इमली इस बच्ची को बचाने के लिए बूढ़ी औरत का नया अवतार लेगी। उसी समय क्या मालिनी, इमली पर किसी नए सबसे घातक हमले की योजना बनाएगी? मालिनी शो में आगे क्या करने वाली हैं? क्या इमली, मालिनी की वापसी की सच्चाई का पता लगा पाएगी? ये देखना वाकई दिलचस्प होगा। 

End of Article