आर्यन की लाइफ में इमली से पहले थी कोई और लड़की, अब अतीत के राज हिला देंगे राठौर परिवार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2022, 12:00 AM IST

Imlie update Episode twist Spoiler: मेकर्स ने इमली की शादीशुदा जिंदगी में अब बड़ा ट्विस्ट लाने का फैसला किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि इमली का ये बड़ा ट्विस्ट उसके पति आर्यन के अतीत से जुड़ा होगा...

आर्यन की लाइफ में इमली से पहले थी कोई और लड़की, अब अतीत के राज हिला देंगे राठौर परिवार

Imlie twist Spoiler: इमली टीवी सीरियल में कहानी अब इंटेंस होती जा रही है। लगातार इमली और आर्यन की पर्सनल लाइफ में परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। हालांकि इमली और आर्यन अब अपनी शादी पर फोकस करना चाहते हैं। लेकिन ये सब इतनी आसानी से नहीं होने वाला है। क्योंकि मेकर्स ने इमली की शादीशुदा जिंदगी में अब बड़ा ट्विस्ट लाने का फैसला किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि इमली का ये बड़ा ट्विस्ट उसके पति आर्यन के अतीत से जुड़ा होगा। कहानी में आगे अब दिखाया जाएगा कि आर्यन पहले भी सीरियस रिलेशनशिप में था।

आर्यन की लाइफ में इमली से पहले कोई और था। बाद में अब आर्यन अनजाने में इमली के प्यार में पड़ गया। ये देखना वाकई काफी दिलचस्प होगा कि इमली इस नए चैलेंज का सामना कैसे करेगी। वहीं कहानी में किस तरह से आर्यन का अतीत सामने आएगा। इमली के आने वाले एपिसोड में हमें सुंदर और अर्पिता के रिश्ते की नई कहानी देखने को मिलेगी। अब इमली की जिंदगी में बहुत कुछ होने वाला है।

आर्यन और इमली के भरोसेमंद रिश्ते को एक बड़ा झटका तब लगता है जब सुंदर और अर्पिता की शादी के गठबंधन के बारे में बात होती है। अचानक अर्पिता के जीवन में हस्तक्षेप करने और उसे सुंदर के साथ रहने के लिए मजबूर करने के लिए आर्यन, इमली पर अपना गुस्सा निकालेगा। हालांकि आर्यन यह नहीं जानता है कि अर्पिता के मन में वास्तव में सुंदर के लिए फीलिंग्स हैं। यह मौजूदा स्थिति अब आर्यन और इमली के रिश्ते पर गहरा असर डालने वाली है।

इसी बीच कहानी में नीला अब इमली के खिलाफ आर्यन को हेरफेर करने के लिए सुंदर का इस्तेमाल करने जा रही है। इमली का कठिन समय शुरू होने वाला है। इमली को यकीन है कि सुंदर और अर्पिता एक-दूसरे के लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर बन सकते हैं। हालांकि, अब नीला, इमली को आर्यन की नजरों में उसे गलत साबित करने जा रही है। क्या इमली, सुंदर और अर्पिता को एक कर पाएगी?

End of Article