रियल लाइफ में हैं काफी बोल्ड हैं इमली की सास ऋतु चौधरी सेठ, स्क्रीन पर बाथटब में नहाते हुए आई थीं नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2022, 06:17 PM IST

Imlie Actress Ritu Chaudhary Seth bathtub scene in Serial Nazar: सीरियल इमली फेम अदाकारा ऋतु चौधरी सेठ असल जिंदगी में वह काफी हॉट हैं और बाथटब सीन कर चुकी हैं।

रियल लाइफ में हैं काफी बोल्ड हैं इमली की सास ऋतु चौधरी सेठ, स्क्रीन पर बाथटब में नहाते हुए आई थीं नजर

Imlie Actress Ritu Chaudhary Seth did bathtub scene in Nazar Serial: स्‍टार प्‍लस का सीरियल इमली लोकप्रिय है और टीआरपी की लिस्ट में लगातार टॉप 5 में बना हुआ है। इस सीरियल में सुम्‍बुल तौकीर खान (Sumbul Touqueer khan) इमली का रोल निभाती हैं और अपने अंदाज से सभी का दिल जीत रही हैं। सीरियल में उनके अपोजिट हैं आर्यन राठौर का रोल करने वाले एक्‍टर फहमान खान (Fahmaan Khan) हैं। इससे पहले उनके अपोजिट गश्मीर महाजनी थे जो आदित्य त्रिपाठी का रोल करते थे। सीरियल में इमली की सास और आदित्‍य की मां अपर्णा त्रिपाठी का रोल ऋतु चौधरी सेठ (Ritu Chaudhary Seth) करती हैं जोकि टीवी की दिग्गज अदाकारा मानी जाती हैं। 

ऋतु चौधरी सेठ ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) से की थी। इस सीरियल में स्‍मृति ईरानी (Smriti Irani) लीड रोल में थीं। इसके बाद वह आठ साल तक लंबे ब्रेक पर रहीं। दिल्‍ली की रहने वाली ऋतु चौधरी सेठ साल 2016 में आए शो 'बड़े भैया की दुल्हनियां' में भी नजर आई थीं। ऋतु चौधरी सेठ ने गौतम सेठ से शादी की है। उनकी एक बेटी है जिसका नाम इवाना है।

असल जिंदगी में हैं हॉट

ऋतु चौधरी सेठ वह असल जिंदगी में वह काफी बोल्‍ड और हॉट भी हैं। वह इमली सीरियल में हमेशा साड़ी पहले नजर आती हैं लेकिन वह बेहद स्‍टाइलिश और फैशनेबल हैं। असल जिंदगी में वह शॉर्ट्स, स्‍टाइलिश आउटफ‍िट पहनती हैं। ऋतु चौधरी सेठ सुपरनेचुरल सीरियल नजर में बाथटब में नहाते हुए सीन दे चुकी हैं। उनका यह सीन काफी वायरल हुआ था। आज भी उनके इस सीन की क्लिप अक्सर सामने आ जाती हैं। इस सीरियल में वह वैदेही का किरदार निभा चुकी हैं।

दे चुकी हैं बाथटब सीन

सीरियल (Nazar Serial) में इस सीन को करने के बाद ऋतु चौधरी सेठ ने कहा - 'अब तक मैंने टीवी शो में बहुत सकारात्मक और अच्छे रोल निभाए हैं। जब मुझे पता चला कि बाथटब सीन करना है तो मुझे लगा कि सब छोड़कर घर चली जाऊं।' बता दें कि ऋतु चौधरी सेठ को एक सीन करना था जिसमें उन्‍हें बाथटब में नहाना था। उन्‍होंने कहा कि जब मुझे इस सीन के बारे में पता चला तो मुझे काफी अजीब लगा। मैं बस एक कमरे में खुद को बंद कर लेना चाहती थी लेकिन मैंने इस सीन को चुनौती के रूप में देखा और शूट किया।

End of Article