Imlie ने अंग्रेजी धुन पर किया गजब का डांस, सुंबुल तौकीर खान के सेक्सी मूव्स देख आप भी कहेंगे OMG

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2022, 03:39 PM IST

Imlie aka Sumbul Touqeer Khan dance Video Viral : सुंबुल के हॉट अवतार और फ्लेक्सी मूव्स को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में आप भी देख सकते हैं सुंबुल तौकीर खान किस तरह से अंग्रेजी धुन पर काल का डांस कर रही हैं...

Imlie ने अंग्रेजी धुन पर किया गजब का डांस, सुंबुल तौकीर खान के सेक्सी मूव्स देख आप भी कहेंगे OMG

Sumbul Touqeer Khan dance Video Viral : सुंबुल तौकीर खान इन दिनों टेलीविजन शो इमली में लीड रोल प्ले करती नजर आ रही हैं। इमली सीरियल अपनी मजेदार कहानी और प्लान के साथ टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है। बहुत कम वक्त में इमली छोटे परदे का सबसे सफल शो बन गया है और मेकर्स इसे दिलचस्प बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। खैर सुंबुल तौकीर खान अपने प्रशंसकों को एक्टिंग से इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। क्या आप जानते हैं एक फैब एक्टर होने के साथ-साथ सुंबुल बेहतरीन डांसर भी हैं। 

जी हां, सुंबुल तौकीर खान अपने फैन्स के साथ अक्सर डांस वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में इमली की एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान ने ब्रिटनी स्पीयर्स के गाने पर एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें सुंबुल गजब का डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो को देखकर फैन्स एकबार फिर से सुंबुल के दीवाने हो गए हैं। 

वीडियो में आप भी देख सकते हैं सुंबुल तौकीर खान किस तरह से अंग्रेजी धुन पर सेक्सी मूव्स दिखा रही हैं। कुछ ही समय में, उनके प्रशंसकों और फैन्स ने उनके कमेंट सेक्शन को प्यार से भर दिया है। यहां तक कि उनके कातिलाना डांस मूव्स ने इंस्टाग्राम पर पारा बढ़ा दिया है।

सुंबुल के हॉट अवतार और फ्लेक्सी मूव्स को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। एक ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'वोह? मेरी परी एंगल बन गई.... फ्लेसिबल लड़की'। जबकि दूसरे फैन ने लिखा, 'सुंबुल तौकीर??? अच्छा इमली'। इतना ही नहीं उनके प्रशंसकों सुंबुल को 'बेस्ट डांसर' बता रहे हैं। 

आपको बताते चलें सुंबुल ने एक बाल कलाकार के रूप में लोकप्रिय रियलिटी शो में ऑडिशन देकर अपनी जर्नी शुरू की थी। क्योंकि उन्हें कैमरे के सामने रहना पसंद था। बाद में उन्होंने कई नाटकों और नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया। अभिनेत्री ने अपने टीवी करियर की शुरुआत जोधा अकबर से की। जहां उन्होंने मेहताब की भूमिका निभाई थी। बाद में उन्हें वारिस और चंद्रगुप्त मौर्य में देखा गया। 2019 में, अभिनेत्री ने आर्टिकल 15 फिल्म के साथ बॉलीवुड में भी अपनी शुरुआत की।
 

End of Article