Imlie, 20 April 2022 Episode Update: रोमांटिक डेट पर जाएंगे आर्यन और इमली, क्या होने वाला है धमाका?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2022, 06:10 PM IST

Imlie 20th April 2022 Episode Written Update: 20 अप्रैल 2022 को स्टार प्लस पर रात आठ बजे प्रसारित हुआ लोकप्रिय सीरियल इमली का एपिसोड काफी धमाकेदार और नोकझोंक से भरा रहा।

Imlie, 20 April 2022 Episode Update: रोमांटिक डेट पर जाएंगे आर्यन और इमली, क्या होने वाला है धमाका?

इमली 20 अप्रैल 2022 एपिसोड अपडेट:  20 अप्रैल 2022 को स्टार प्लस पर रात आठ बजे प्रसारित हुआ लोकप्रिय सीरियल इमली का एपिसोड काफी धमाकेदार और नोकझोंक से भरा रहा। पूरे एपिसोड के केंद्र में इमली (Sumbul Touqeer Khan) और आर्यन सिंह राठौर (Fahmaan Khan) रहे। एपिसोड की शुरुआत इमली और आर्यन के बेडरूम सीन से हुई जहां आर्यन इमली से कहता है कि कल से ऑफिस जाना है और ध्यान रहे कल से मैं तुम्हारा बॉस और तुम मेरी एम्प्लॉय। 

दिन निकलता है तो इमली और आर्यन ऑफिस जाने के लिए तैयार होते हैं। इसी बीच इमली को उसके गांव पगडंडिया से एक स्कूल के दोस्त का फोन आता है। इमली अपने दोस्त से बात करती है तो वह बताता है कि उसे नौकरी की जरूरत है। इमली आर्यन के बहुत करीब जाती है और कहती है कि वो उससे कुछ कहना चाहती है। 

आर्यन इमली के करीब आता है और इमली क्या कहने वाली है उसको लेकर उत्सुक नजर आता है। इमली कहती है कि उसने आज से पहले किसी से ये बात नहीं की इसलिए उसे काफी शर्म आ रही है, दिल की धड़कन तेज हो रही है। आर्यन को लगता है कि शायद इमली प्यार का इजहार करने वाली है, लेकिन वो कहती है कि उसे नौकरी चाहिए अपने दोस्त के लिए। 

आर्यन को झटका लगता है और वो पूछता है कि इस बात को कहने में शर्म आने और दिल की धड़कन तेज होने वाली कौन सी बात है। तब इमली कहती है कि उसने आज से पहले कभी ऐसे सिफारिश नहीं की है तो उसे अजीब लग रहा था। इसके बाद दोनों दोनों ऑफिस के लिए निकलते हैं तो दरवाजे पर आर्यन की बहन अर्पिता आ जाती है। वह कहती है कि दोनों को ऑफिस की बजाय आज अपनी पहली डेट पर जाना है।

अर्पिता उनके ऑफिस फोन करके मना कर देती है कि दोनों आज नहीं आने वाले हैं। अर्पिता की जिद के आगे दोनों झुक जाते हैं और उसके द्वारा लाए गए खूबसूरत आउटफिट्स पहनकर तैयार हो जाते हैं। इस दौरान दोनों के बीच रोमांस दिखाया जाता है। आर्यन इमली के ब्लॉउज की डोरी बांधता है। वहीं दूसरी तरफ एक और प्रेम कहानी का जन्म हो रहा है। अर्पिता ने अपनी मदद के लिए सुंदर को बुलाया है। दोनों रसोई में एक दूसरे से दिल की बात करते हैं। 

वहीं दूसरी तरफ आर्यन की मौसी उसकी और इमली की डेट में भंग डालने का काम करेगी। देखना दिनचस्प होगा कि आर्यन और इमली की इस डेट में कौन सा धमाका होने वाला है।      

End of Article