Haarsh Limbachiyaa Arrested: भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया गिरफ्तार, बरामद हुई थीं ड्रग्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2020, 08:49 AM IST

Haarsh Limbachiyaa Arrested: ड्रग्स मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारती सिंह के बाद अब हर्ष लिम्बाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया है। भारती और हर्ष के ऑफिस व घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था।

Haarsh Limbachiyaa Arrested: भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया गिरफ्तार, बरामद हुई थीं ड्रग्स

मुंबई. भारती सिंह के बाद अब उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को भी नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी ने हर्ष और भारती के ऑफिस और घर में रेड मारी थी। 

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक एनसीबी ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के ऑफिस व घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। इसी के बाद दोनों से ब्यूरो ने पूछताछ की थी। 

पूछताछ में भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने गांजा का सेवन करने की बात स्वीकार की है। इससे पहले हर्ष लिबांचिया और भारती सिंह को एनसीबी ने समन भेजा था।

ड्रग पैडलर ने लिया था नाम
रिपोर्ट्स के मुताबिक नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से पूछताछ के दौरान ड्रग पैडलर ने हर्ष और भारती के नाम का जिक्र किया था। इसके बाद एनसीबी ने भारती सिंह के घर में छापेमारी की थी। 

आपको बता दें कि ड्रग्स मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सेलेब्स से पूछताछ कर चुकी है। इनमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन रामपाल और श्रद्धा कपूर जैसे नाम शामिल हैं। 

साल 2017 में की थी शादी  
भारती सिंह ने साल 2017 में  हर्ष लिम्बाचिया से शादी की थी। दोनों कुछ साल पहले ही डेट कर रहा है। भारती ने कहा कि मुझे लगता था कि एक मोटी लड़की से शादी कौन करेगा। हर्ष ने मुझे प्यार करना सिखाया। 

हर्ष लिम्बाचिया कॉमेडी सर्कस के राइटर रहे हैं। इसके अलावा वह रिएलिटी शो खतरा खतरा खतरा के राइटर और प्रोड्यूसर भी रहे हैं। हर्ष और भारती डांस इंडिया डांस को भी होस्ट करते हैं। 

End of Article