नशे की हालत में विराट-सई करेंगे लिप लाॅक, लवी डवी मोमेंट देख भवानी का होगा पारा हाई 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2022, 08:30 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में में अब एक बहुत रोचक ट्विस्ट आने वाला है। आगामी एपिसोड में विराट और सई का लवी डवी मोमेंट देखने को मिलेगा।

नशे की हालत में विराट-सई करेंगे लिप लाॅक, लवी डवी मोमेंट देख भवानी का होगा पारा हाई 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode Updates: गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि सई के लिए अपना और विराट का रिश्ता बचा पाना बहुत मुश्किल होता जा रहा है। एक तरफ जहां भवानी और पूरा परिवार उसे विराट से अलग करने की कोशिश कर रहा है तो वहीं विराट ने खुद यह कह दिया है कि वह सई के साथ नहीं रहना चाहता है। ऐसे में अपनी बेइज्जती करवाने के बाद भी सई विराट के साथ अपना रिश्ता बचाना चाहती है और उसके जीवन में वापस अपनी जगह बनाना चाहती है। अब इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में जो होने वाला है वह देखना बहुत रोचक होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि होली के मौके पर सई और विराट एक-दूसरे के नजदीक आएंगे जिसे देखकर भवानी का खून खौल उठेगा।

नशे में धुत रहेगा विराट

गुम है किसी के प्यार में के आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि भांग के नशे में विराट टल्ली हो जाएगा और झूमने लगेगा। दूसरी ओर पाखी भी सई को भांग पिला देगी जिसकी वजह से यह दोनों नशे में धुत रहेंगे। इसी बीच विराट सई के पास चला जाएगा। जैसे ही विराट सई के पास जाएगा वैसे ही वह सई को लिप लॉक किस करेगा। अब यह देखना बहुत रोचक होगा कि क्या इस लिप लॉक की वजह से विराट और सई एक दूसरे के करीब आ पाएंगे या फिर नशा उतरते ही विराट फिर से सई के खिलाफ हो जाएगा।

भवानी का गुस्सा होगा सातवें आसमान पर

विराट और सई का लवी डवी मोमेंट देखकर भवानी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। वह इन दोनों को इस हालत में देखकर बहुत गुस्सा हो जाएगी जिसके बाद मौका मिलने पर वह सई को जमकर सुनाएगी। भवानी यह कहेगी कि तलाक के बाद अब सई और विराट का रिश्ता नहीं बचा है। इसके साथ वह सई को विराट से दूर रहने के लिए भी कहेगी लेकिन सई भवानी की बात बिल्कुल भी नहीं मानेगी। इस दौरान पाखी भी विराट और सई को एक दूसरे के पास आते हुए देख लेगी। जिसके बाद वह इन्हें देख कर जलने लग जाती है।

End of Article