अनुपमा-अनुज की हुई डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान, अक्षरा और अभिमन्यु की शादी में होगी ग्रैंड सगाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2022, 05:07 PM IST

Anuj and Anupama destination Sagai upcoming episode latest twist: अभिमन्यु और अक्षरा की शादी के अलावा, अनुज और अनुपमा भी उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। क्योंकि मेकर्स ने एक बड़े सरप्राइज की योजना बनाई है...

अनुपमा-अनुज की हुई डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान, अक्षरा और अभिमन्यु की शादी में होगी ग्रैंड सगाई

Anuj and Anupama Sagai Latest Twist: टीवी सीरियल अनुपमा में अब आगे आपको शादी का ट्रैक देखने को मिलेगा। जल्द ही अब आगे सीरियल में अनुज और अनुपमा की शादी का ट्रैक देखने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाइए। लेकिन ये शादी एक ट्विस्ट के साथ आएगी। अनुपमा ने अनुज से अपने प्यार का इजहार कर दिया है और मंच पर उनकी शादी की घोषणा हुई है। दोनों ने साथ में कुछ प्यारे पल बिताए हैं लेकिन एक बड़ी अड़चन है। अनुज उदयपुर के लिए रवाना हो रहा है क्योंकि उसकी एक महत्वपूर्ण बिजनेस मीटिंग है। हालांकि, कहानी में वास्तविक मोड़ यह है कि उदयपुर में वास्तव में अनुज और अनुपमा की शादी की शुरुआत होगी।

जी हां, राजन शाही ये रिश्ता क्या कहलाता है (YRKKH) और अनुपमा टीवी धारावाहिक का विशेष महासंगम एपिसोड ला रहे हैं। अभिमन्यु और अक्षरा की शादी के अलावा, अनुज और अनुपमा भी उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। क्योंकि अनुज ने अपनी अनुपमा के लिए एक बड़े सरप्राइज की योजना बनाई है।

बापूजी, देविका और समर के साथ अनुज ने सीक्रेट प्लान बनाया है। पहले भी यह देखा गया था कि अनुज को पता था कि अनुपमा का फैसला केवल हां होगा और इसलिए उन्होंने बापूजी, देविका और समर के साथ उनकी शादी से जुड़ी जगह का खाना और बाकी सब कुछ तय कर लिया है। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या उदयपुर में अनुज-अनुपमा अब अभिमन्यु-अक्षरा के वेडिंग फंक्शन में डेस्टिनेशन सगाई कर फैन्स को सरप्राइज देने वाले हैं।

इधर वनराज का मास्टर प्लान था कि अनुपमा की परफॉर्म खराब हो जाए और वो स्टेज पर गिर जाए। ताकि उसका अपमान हो। लेकिन चीजें तब बदल जाती हैं जब अनुपमा अपनी परफॉर्मेंस पूरी करने की बजाय अनुज को प्रपोजल करने लगती है। अनुपमा ने अनुज को प्रपोज किया, तो वनराज के जीवन में एक चौंकाने वाला पॉइंट आ चुका है। वनराज कभी नहीं चाहता कि अनुपमा जीवन में आगे बढ़ें और किसी और से शादी करें।

अनुज और अनुपमा नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर बहुत खुश हैं। वनराज वह है जिसने अपने लिए कोई अलग लड़की ढूंढी और उसके साथ खुशी-खुशी रहना चाहता था लेकिन यहां चीजें अलग हो गईं, क्योंकि उल्टा अनुपमा सुखी जीवन जी रही है। अनुज-अनुपमा को खुश देखकर वनराज पूरी तरह से गुस्से की आग में  जल रहा है। 

End of Article