Ghum Hai Kisikey Pyar Meiin spoiler: विराट का नया कदम बदल देगा सई से उसके रिश्‍ते, 'गुम है...' में आने वाला है शॉकिंग ट्विस्‍ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2021, 10:28 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyar Meiin Major twist: स्‍टार प्‍लस के सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में की कहानी में जबरदस्‍त ट्विस्‍ट आने वाला है। विराट के दोस्‍त सदानंद की वाइफ श्रुति मां बनने वाली है और उसकी जिम्‍मेदारी विराट ने उठा ली है।

Ghum Hai Kisikey Pyar Meiin spoiler: विराट का नया कदम बदल देगा सई से उसके रिश्‍ते, 'गुम है...' में आने वाला है शॉकिंग ट्विस्‍ट

Ghum Hai Kisikey Pyar Meiin Major twist: स्‍टार प्‍लस के सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में की कहानी में जबरदस्‍त ट्विस्‍ट आने वाला है। इस ट्विस्‍ट सई (आयशा सिंह) के चाहने वालों को जबरदस्‍त झटका लगने वाला है। विराट के दोस्‍त सदानंद की वाइफ श्रुति मां बनने वाली है और उसकी जिम्‍मेदारी विराट ने उठा ली है। अब ऐसे में सई के पास कोई रास्‍ता नहीं बचेगा। वह खुद को ठगा हुआ महसूस करेगी। चव्हाण परिवार के कुछ लोग इस मुश्किल वक्‍त में उसका साथ देंगे लेकिन बाकी लोग उसे ताना ही मारेंगे। 

अभी तक आपने देखा कि चव्‍हाण परिवार में श्रुति को लेकर काफी हंगामा हो रहा है। श्रुति कौन है और विराट उससे चुपचाप मिलने क्‍यों जाता है, ये बात किसी को नहीं पता है। सब लोग उससे श्रुति की असलियत पूछ रहे हैं लेकिन वो सच बताने को तैयार नहीं। उसने श्रुति को अस्‍पताल में भर्ती कराया है और जब श्रुति लगातार उसे फोन करती है तो सई का गुस्‍सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। सई का रिजल्‍ट आता है और उसके सेलेब्रेशन में भी विराट पूरे मन से शामिल नहीं हो पाता। 

इसके बाद सई के कॉलेज में उसका सम्‍मान समारोह होगा लेकिन विराट वहां भी नहीं पहुंचेगा और सई तय कर लेगी कि वह विराट से दूर हो जाएगी। हालांकि ये बात सई कई बार कह चुकी है और हर बार वापस आ जाती है। यह ट्रैक दर्शकों को बोर कर रहा है लेकिन उम्‍मीद है कि जल्‍द नया ट्रैक रोमांचक होगा। 

दर्शक आगे देखेंगे कि श्रुति अस्‍पताल में बेटे को जन्‍म देगी। पहले डॉक्‍टर्स ने कहा था कि वो बच्‍चे या मां में से किसी एक को बचा पाएंगे लेकिन अच्‍छी बात ये होगी कि दोनों ही बच जाएंगे। अब देखना ये होगा कि क्‍या श्रुति के बेटे को विराट अपना लेगा और उसे चव्‍हाण परिवार का वारिस बनाकर ले जाएगा।

End of Article