नील भट्ट की पत्नी ऐश्वर्या शर्मा ने किया ससुराल में गृह प्रवेश, गुम है किसी के प्यार की पाखी ने सासू मां के लिए लिखा खास नोट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2021, 06:27 AM IST

GHKKPM Actress Aishwarya Sharma Griha Pravesh| गुम है किसी के प्यार में की एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा का नए में गृह प्रवेश हो चुका है। ऐश्वर्या शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी गृह प्रवेश सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं...

नील भट्ट की पत्नी ऐश्वर्या शर्मा ने किया ससुराल में गृह प्रवेश, गुम है किसी के प्यार की पाखी ने सासू मां के लिए लिखा खास नोट

गुम है किसी के प्यार में के स्टार्स नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अब ऑफ-स्क्रीन भी पति-पत्नी हैं। दोनों ने 30 नवंबर 2021 को उज्जैन में शादी करके अपने नए सफर की शुरुआत की। अब एक्ट्रेस का अपने नए में गृह प्रवेश हो चुका है। ऐश्वर्या शर्मा  ने सोशल मीडिया पर अपनी गृह प्रवेश सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। 

जैसा कि, आप जानते हैं कि दोनों गुम है किसी के प्यार में सीरियल में काम कर रहे हैं। इसी शो की शूटिंग करते-करते दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए और एक साल तक गुपचुप डेट करने के बाद कपल ने उज्जैन में शादी रचा ली। अपनी शादी कपल ने चुनिंदा सेलेब्स को भी इनवाइट किया था। अब शादी के 20 दिन बाद ऐश्वर्या ने अपने गृह प्रवेश की तस्वीरें दिखाई हैं।

गृह प्रवेश की तस्वीरों को शेयर करते हुए ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी सासू मां सुनीता भट्ट के लिए भी एक नोट लिखा है। ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, 'गृह प्रवेश। मेरी सास (मेरी मटर) ने मेरे लिए सप्तपदि बनाया। हर चीज के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद ‘मटर’(सासू मां)। आपको पाकर मैं भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। आप सबसे अच्छी हैं।'

ऐश्वर्या शर्मा ने अपने ससुराल में गृह प्रवेश सेरेमनी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में ऐश्वर्या रेड सूट में एक दम नई-नवेली दुल्हन की तरह लग रही हैं। वहीं, नील भी व्हाइट एंड रेड कुर्ता-पायजामा में हैंडसम लग रहे हैं। 

आपको बता दें, कि खबर है कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने साथ में एक नई ऐड डील साइन की है। जैसा कि हम जानते हैं विज्ञापनों में वास्तविक जीवन के कपल्स को कास्ट करने का चलन काफी पुराना है। हमने शाहरुख खान और गौरी खान, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना, करीना कपूर खान और सैफ अली खान सहित कई बी-टाउन कपल्स को साथ में विज्ञापनों का हिस्सा बनते देखा है। इनमें सेलेब्स के फैंस इनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आई है। 

एक करीबी सूत्र ने बताया कि गुम है किसी के प्यार में के कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा साथ में अपना पहला एंडोर्समेंट डील साइन करेंगे। रियल लाइफ की ये जोड़ी एक होम इम्प्रूवमेंट के विज्ञापन में दिखाई देगी, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांस करेंगे। यह विज्ञापन निश्चित रूप से प्रशंसकों के लिए एक खुशी का मौका होगा, क्योंकि वो शो में भी एक साथ नहीं कपल नहीं है। 

End of Article