विराट को बचाने के लिए सई ने दिया डीआईजी को धोखा तो धक्के मार कर सई को घर से बाहर निकालेगी भवानी 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2022, 06:52 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी अब दिलचस्प मोड़ लेने वाली है। एक तरफ विराट को बचाने के लिए सई बड़ा कदम उठाएगी वहीं पत्रलेखा उसे घर से बाहर निकालने के लिए नई चाल चलेगी। 

विराट को बचाने के लिए सई ने दिया डीआईजी को धोखा तो धक्के मार कर सई को घर से बाहर निकालेगी भवानी 
Photo Credit: Instagram

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twists: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी दर्शकों का दिल जीत रही है। प्रशंसकों को टीवी सीरियल की कहानी बहुत पसंद आ रही है जिसमें यह देखा जा रहा है कि श्रुति और उसके बच्चे की वजह से विराट और सई का रिश्ता टूट रहा है। विराट और सई के बीच में श्रुति को लेकर गलतफहमी पैदा हो गई है जिसकी वजह से यह दोनों अपने रिश्ते को संभाल नहीं पा रहे हैं और एक दूसरे से हमेशा के लिए अलग होने वाले हैं। टीवी सीरियल में यह देखा जा रहा है कि विराट से सई तलाक ले लेती है। इन दोनों को अलग होता देख कर घर के सभी सदस्य बहुत उदास हैं लेकिन विराट के करीब आने का पाखी को अच्छा मौका मिल गया है जिसकी वजह से वह सातवें आसमान में उड़ रही है। इस टीवी सीरियल में फिलहाल और नए मोड़ आने बाकी हैं।

विराट की नौकरी बचाने के लिए सई उठाएगी यह कदम 

एक तरफ जहां विराट और सई अलग हो रहे हैं वहीं विराट के ऊपर उसकी नौकरी जाने का खतरा है। श्रुति और उसके बेटे साहस की वजह से विराट की नौकरी दांव पर लगी हुई है। अपनी नौकरी बचाने के लिए विराट को खुद को बेगुनाह साबित करना पड़ेगा। नहीं तो वह अपनी नौकरी खो देगा। विराट की नौकरी बचाने के लिए सई अब झूठ का सहारा लेगी और डीआईजी को धोखा देगी। इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि विराट की नौकरी बचाने के लिए सई डीआईजी के पास जाती है और उसे पिछले साल के फेक डिवोर्स डाक्यूमेंट्स दिखाती है। सही के इस कदम से डीआईजी को विराट पर भरोसा हो जाएगा और विराट की नौकरी बच जाएगी। लेकिन विराट के लिए सई क्राइम कर रही है, अब यह देखना होगा कि क्या डीआईजी से झूठ बोलना सई पर भारी पड़ने वाला है या नहीं। 

भवानी को भड़काएगी पाखी 

विराट और सई को अलग होता देख पाखी बहुत खुश है। इसके साथ वह सई से बहुत नाराज है क्योंकि उसे ऐसा लग रहा है कि सई की वजह से विराट घर वालों के खिलाफ हो गया है और घर छोड़कर चला गया है। अब यह देखा जाएगा कि पाखी सई के खिलाफ भवानी को भड़काएगी और उसे ऐसा एहसास दिलाएगी कि सई की वजह से विराट ने गलत कदम उठाया है। जिसके बाद भवानी सई से गुस्सा हो जाएगी और उसे घर से तुरंत बाहर निकल जाने के लिए कहेगी। भवानी सई को अल्टीमेटम देते हुए यह कहेगी कि या तो वह खुद घर से बाहर चली जाए नहीं तो वह उसे धक्के मार कर बाहर निकाल लेगी। भवानी की यह बात सुनकर सई बिना कुछ बोले घर से बाहर चली जाती है।

End of Article