गुम है में विराट के लिए भवानी ने लिया कठोर फैसला, सई और अश्विनी के पैरों तले खिसकी जमीन 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2022, 06:15 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में में अब एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। सई से तलाक लेने के बाद अब भवानी विराट के लिए ऐसा फैसला लेगी जिसकी वजह से हर कोई दंग रह जाएगा। 

गुम है में विराट के लिए भवानी ने लिया कठोर फैसला, सई और अश्विनी के पैरों तले खिसकी जमीन 
Photo Credit: Instagram

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Huge Twist: स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) अपनी कहानी से दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब हुआ है। इस टीवी सीरियल के मौजूदा ट्रैक में यह देखा जा सकता है कि सई और विराट के बीच में श्रुति और उसके बच्चे को लेकर गलतफहमी पैदा हो गई है, जिसकी वजह से विराट के ऊपर से सई का भरोसा उठ जाता है। जिसके बाद सई बहुत नाराज हो जाती है और वह विराट से अलग होने का फैसला ले लेती है। सई का यह फैसला सुनकर विराट हक्का-बक्का रह जाता है लेकिन फैंस को झटका तो तब लगता है जब विराट भी सई से तलाक लेने के लिए मान जाता है। लेकिन अब इस टीवी सीरियल में जो होने वाला है उसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की होगी।

भवानी लेगी परेशान कर देने वाला फैसला

छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में अब एक रोमांचक ट्विस्ट आने वाला है। टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि जैसे ही विराट सई से तलाक लेगा, उसके बाद भवानी विराट के लिए एक ऐसा फैसला लेगी जिसे सुनकर सई समेत परिवार के हर एक सदस्य के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। भवानी अब विराट के लिए ऐसा फैसला करने वाली है जिसकी वजह से सई को 440 वोल्ट का झटका लगेगा। 

इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि विराट के लिए फैसला लेते हुए भवानी उसे श्रुति से शादी करने के लिए कहेगी। भवानी का यह फैसला सुनकर सई और अश्विनी के साथ घर का हर एक सदस्य हक्का-बक्का रह जाएगा। वहीं विराट को भी तगड़ा झटका लगेगा और वह गुस्से में वहां से चला जाएगा। सई और विराट के तलाक की खबर सुनकर खुश हो रही पत्रलेखा भी अब परेशान हो जाएगी। लेकिन, इस टीवी सीरियल की कहानी एक और मोड़ लेने वाली है। भवानी के इस फैसले से ज्यादा सई को बुरा तो तब लगेगा जब विराट भी श्रुति से शादी करने के लिए हां कर देगा। अब इस टीवी सीरियल में यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि क्या सई और विराट हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे या फिर इस टीवी सीरियल में कोई ऐसा करिश्मा होगा जिसकी वजह से एक बार फिर वह‌ दोनों एक दूसरे के करीब आ जाएंगे। 

End of Article