'दीया और बाती हम' की एक्ट्रेस ने टीवी जगत को कहा अलविदा, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 07:59 AM IST

Actress Kanishka Soni On Quitting TV: एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने टेलिविजन को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया है। मालूम हो कि वो टीवी सीरियल दीया और बाती हम में काम कर चुकी हैं।

'दीया और बाती हम' की एक्ट्रेस ने टीवी जगत को कहा अलविदा, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

टीवी एक्ट्रेस कनिष्का सोनी के फैंस के लिए एक खबर है, अभिनेत्री ने टेलिविजन जगत को अलविदा कह चुकी हैं। हालांकि उन्होंने एक्टिंग से सन्यांस नहीं लिया है बल्कि अपने करियर को लेकर अहम फैसला लेते हुए ये कदम उठाया है। अब एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें टेलिविजन इंडस्ट्री से ब्रेक लेने का कोई पछतावा नहीं है।

क्यों लिया बड़ा फैसला

टीवी से ब्रेक लेने के बारे में कनिष्का सोनी ने बताया कि उन्होंने ये फैसला हॉलीवुड में करियर बनाने के लिए किया है। कनिष्का ने कहा, 'मुझे हॉलीवुड में करियर बनाने के लिए टीवी में अपने सक्सेसफुल एक्टिंग करियर को छोड़ने का कोई अफसोस नहीं है। मैं संयुक्त अरब अमीरात में होली के बड़े कार्यक्रम करने के लिए रोमांचित हूं और फिर न्यूयॉर्क आऊंगी। मैंने हमेशा न्यूयॉर्क फिल्म अकेडमी में पढ़ने का सपना देखा था क्योंकि ज्यादातर बॉलीवुड अभिनेताओं के बच्चे यहां आते हैं। मैं बहुत खुश हूं कि मैं यह कर पाने में सफल हुई।'

हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम करती दिखेंगी

कनिष्का ने कहा कि वो खुशकिस्मत हैं कि उन्हें हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिला। इस बारे में उन्होंने कहा, 'टीवी में काम करने का अनुभव होने के बाद हॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने में समय लगेगा लेकिन मुझे खुशी है कि मैं आधे रास्ते पर पहुंच गई हूं और कनाडा के मशहूर डायरेक्टर के निर्देशन में बनी शॉर्ट फिल्म का हिस्सा हूं।' एक्ट्रेस ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर काम करने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। 

इन टीवी सीरियल्स में किया काम

एक्ट्रेस के काम की बात करें तो उन्होंने दीया और बाती हम, पवित्र रिश्ता, कुल्फी कुमार बाजेवाला और देवी आदि अपारशक्ति जैसे टीवी शोज में काम किया है। 

End of Article