Ghum Hai kisikey Pyaar meiin: पाखी से प्यार का इजहार करेगा विराट, बंद कमरे में खून के आंसू रोएगी सई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2022, 12:58 PM IST

Ghum Hai kisikey Pyaar meiin Spoiler Update: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। विराट अपनी पत्नी पाखी से पहली बार प्यार का इजहार करेगा। यह देखकर सई खून के आंसू रोएगी।

Ghum Hai kisikey Pyaar meiin: पाखी से प्यार का इजहार करेगा विराट, बंद कमरे में खून के आंसू रोएगी सई

Ghum Hai kisikey Pyaar meiin: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। विराट को गोली लगी थी और सई ने किसी तरह गांव में ही उसका इलाज कर गोली निकाल दी है। विराट के बाद पत्रलेखा के सामने भी सई के जिंदा होने का सच आ गया है। नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर इस सीरियल में आप देखेंगे कि विराट अपनी पत्नी पाखी से पहली बार प्यार का इजहार करेगा। यह देखकर सई खून के आंसू रोएगी।  

दरअसल, सई विराट की एक्सवाइफ है। विराट ने सई को जगताप के साथ देख लिया है। सई बेहोश हो गई थी और जगताप ने उसे थाम लिया था। विराट जगताप से नफरत करता है और इसी वजह से वह सई से नाराज हो रहा है। विराट ने जब सई से जगताप के साथ रिश्ते के बारे में पूछा तो सई ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। इस बात से विराट का गुस्सा सातवें आसमान पर है। 

नाराजगी में विराट सई के यहां से नागपुर जाना चाहता है। वह पत्रलेखा के साथ नागपुर चलने की बात कहता है लेकिन पाखी (पत्रलेखा) नहीं चाहती है कि विराट इस हालत में नागपुर चले। इसलिए वह सई को अपने साथ चव्हाण निवास यानी विराट के घर चलने के लिए कहती है। पाखी के इस प्रस्ताव को पत्रलेखा ठुकरा देती है।

इसी बीच सवि, विनायक और सई को गुलाब का फूल देती है और ये फूल लेकर विनायक विराट के पास आता है। वह विराट से कहता है कि इस फूल को वे उसकी मां पाखी को दें। विराट बिना देर किए गुलाब का फूल देकर पाखी को जन्मदिन की बधा देता है। ये देखकर सई को काफी दुख पहुंचता है। 

इसके बाद वह कमरे में जाकर सारा सामान तोड़ देगी और गुस्से में खुद को भी घायल कर लेगी। वह कहेगी कि सब कुछ ठीक चल रहा था तो विराट अचानक से ऐसे कैसे आया। इस दौरान सई को सपने में उसके आबा दिखेंगे और वह उसे समझाएंगे कि वो अब भी विराट से प्यार करती है। देखना होगा कि क्या ये विराट और सई के करीब आने की शुरुआत है। 

End of Article