Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम Neil Bhatt के जिगरी यार सनी ने की सगाई, जानें कौन है जितेंद्र बोहरा की मंगेतर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2022, 12:53 PM IST

GHKKPM Fame Jitendra Bohara engagement: स्‍टार प्‍लस के सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में के लीड नील भट्ट हाल ही में दूल्‍हा बने थे और अब उनका जिगरी यार सनी घोड़ी चढ़ने की तैयारी में है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम Neil Bhatt के जिगरी यार सनी ने की सगाई, जानें कौन है जितेंद्र बोहरा की मंगेतर

GHKKPM Fame Jitendra Bohara Engagement: स्‍टार प्‍लस के सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में के लीड नील भट्ट हाल ही में दूल्‍हा बने थे और अब उनका जिगरी यार सनी जितेंद्र बोहरा घोड़ी चढ़ने की तैयारी में है। सीरियल में आईपीएस विराट चव्‍हाण यानि नील भट्ट के बचपन के दोस्‍त सनी का किरदार जितेंद्र बोहरा निभाते हैं और उनका रोल काफी पसंद किया जाता है।

जितेंद्र बोहरा के बारे में खबर है कि उन्‍होंने हाल ही में सगाई कर ली है। जितेंद्र बोहरा की सगाई की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और उनके चाहने वाले उन्‍हें बधाई दे रहे हैं। अभिनेता जितेंद्र बोहरा ने अपनी सगाई की खबर को काफी सीक्रेट रखा और किसी को कानोंकान खबर नहीं होने दी। उनकी सगाई की खबर तक पता चली जब उनकी तस्‍वीरें सामने आईं।

हालांकि एक्‍टर जितेंद्र बोहरा ने अब तक भी अपनी मंगेतर की पहचान से पर्दा नहीं हटाया है। फैंस ये बात जानने के लिए बेकरार हैं कि जितेंद्र बोहरा किससे शादी करने जा रहे हैं। जितेंद्र बोहरा ने खुद अपनी सगाई की तस्‍वीरें शेयर की हैं और खुलासा किया है कि वो जल्द ही शादी करने जा रहे हैं।

सगाई की तस्‍वीरों में जितेंद्र बोहरा अपनी मंगेतर के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं और अलग अलग पोज दे रहे हैं। जितेंद्र बोहरा कुर्ते में नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी मंगेतर लहंगे में। जितेंद्र बोहरा के फैंस 

End of Article