Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: परिवार के सामने आया विराट की नई बीवी श्रुति और बच्‍चे का सच, गुस्‍से में अश्विनी मारेगी तमाचा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2022, 11:56 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Major Twist: स्‍टार प्‍लस के सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में की कहानी में नया ट्विस्‍ट आने वाला है। लंबे समय से विराट और श्रुति को लेकर बना आ रहा सस्‍पेंस खत्‍म होने वाला है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: परिवार के सामने आया विराट की नई बीवी श्रुति और बच्‍चे का सच, गुस्‍से में अश्विनी मारेगी तमाचा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Major Twist: स्‍टार प्‍लस के सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में की कहानी में नया ट्विस्‍ट आने वाला है। लंबे समय से विराट और श्रुति को लेकर बना आ रहा सस्‍पेंस खत्‍म होने वाला है। विराट की बीवी सई के सामने तो श्रुति और उसके बच्‍चे का सच पहले ही सामने आ चुका है और अब चव्‍हाण परिवार का सामना विराट के 'नए परिवार' से होगा। 

अभी तक आपने देखा कि श्रुति अस्‍पताल में भर्ती है और वो मां बन चुकी है। उसने बेटे को जन्‍म दिया है जिसका नाम साहस चव्‍हाण रखा गया है। सई ने विराट से मिले धोखे के बाद घर छोड़ दिया है और ताज्‍जुब की बात देखिए कि श्रुति के ऑपरेशन के लिए पुलकित को बुलाया। पुलकित के साथ सई भी अस्‍पताल पहुंचती है और वहां उसका सामना विराट की श्रुति से हो जाता है। पुलकित ये जानकर ऑपरेशन करने से मना कर देता है लेकिन सई उसे मनाती है कि श्रुति मरीज है और उसका ऑपरेशन उन्‍हें करना चाहिए। 

पुलकित और सई श्रुति की जान बचाते हैं लेकिन इस सच्‍चाई को चव्‍हाण परिवार में किसी को नहीं बताते हैं। दूसरी तरफ विराट और सई के बीच अनबन की बात समाज में फैल जाएगी और चव्‍हाण परिवार की खूब बदनामी होगी। सोसाइटी की महिलाएं भवानी काकू को खूब खरीखोटी सुनाएंगी कि वो अपने परिवार की ऊंची ऊंची बातें करती थीं और अब उन्‍हीं के परिवार में कैसे कैसे कारनामे हो रहे हैं। 

इस बात से आहत भवानी घर आएगी और उसका पैर सीढ़ी से फिसल जाएगा। घायल अवस्‍था में भवानी को उसी अस्‍पताल में भर्ती कराया जाएगा जहां विराट श्रुति का इलाज करा रहा है। यहां पर सारा सच सामने आ जाएगा। विराट साहस को गोद में खिला रहा होगा तभी पूरा परिवार उसे देख लेगा। इसके बाद विराट की मां भवानी आपा खो देगी और विराट को कसकर तमाचा मार देगी। 

End of Article