बॉलीवुड

Exc: Ranbir Kapoor पर शक करने वालों को इंदिरा कृष्णन का जवाब, बोलीं- 'रामायण' ने मुंह बंद करा दिए

Exclusive Indira Krishnan On Ranbir Kapoor Playing Ram: 'रामायण' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देख इंदिरा कृष्णन ने उनका समर्थन किया है।

Image

Ranbir Kapoor के 'राम' के किरदार पर इंदिरा कृष्णन ने तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Exclusive Indira Krishnan On Ranbir Kapoor Playing Ram: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी 'रामायण' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार अदा किया है। 'रामायण: पार्ट 1' ने लोगों का दिल जीतने की तो कोशिश की ही है, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी गर्दा उड़ाकर रख दिया है। हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले रणबीर कपूर के भगवान राम का किरदार निभाने पर लोगों ने खूब सवाल उठाए थे। लेकिन अब इस मामले पर टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि 'रामायण' की रिलीज ने लोगों के मुंह बंद करा दिये होंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan की बनेगी बायोपिक? भाईजान ने दिया मजेदार जवाब, बोले- लोग डूब जाएंगे अगर...

इंदिरा कृष्णन (Indira Krishnan) ने हाल ही में जूम संग खासबातचीत की। इस दौरान उन्होंने रणबीर कपूर के भगवान राम का किरदार निभाने पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे कभी शक नहीं हुआ कि रणबीर राम का किरदार नहीं निभा सकते। बहुत से लोगों ने सवाल उठाया था कि इस इंसान ने 'एनिमल' का रोल अदा किया है। मुझे लगता है कि सौरभ सचदेवा और मैं खुद ऐसे हैं जिन्होंने 'एनिमल' से लेकर 'रामायण' तक रणबीर कपूर से खूब बातचीत की। मेरा रणबीर के साथ अच्छा बॉन्ड रहा है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana पर आया Salman Khan का रिएक्शन, VFX और बजट पर बोले- ये सही नहीं...

Ranbir Kapoor के सपोर्ट में आईं इंदिरा कृष्णन

Ranbir Kapoor के सपोर्ट में आईं इंदिरा कृष्णन

    इंदिरा कृष्णन (Indira Krishnan) ने आगे बताया कि मुझे पता है कि रणबीर कपूर कैसे इंसान हैं। उन्होंने इंटरव्यू में आगे कहा, "उन्हें बात करना पसंद है। उन्हें लोगों को समझना पसंद है। वो किरदारों को समझना पसंद करते हैं। और यहां उन्हें राम का किरदार मिला। मुझे उनका वो बयान अच्छा लगा, जहां उन्होंने कहा कि राम मेरे लिए किरदार नहीं बल्कि मेरे देश के प्रति एक जिम्मेदारी है।"

    इंदिरा कृष्णन ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

    इंदिरा कृष्णन ने रणबीर कपूर के सपोर्ट में ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मुझे याद है कि उन्हें अभी भी बहुत बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। लेकिन मुझे लगता है कि 'रामायण' की रिलीज ने ट्रोल्स के मुंह बंद करा दिये और लोगों ने देखा कि रणबीर कपूर बतौर राम क्या कर सकते हैं। मैं रणबीर के अलावा किसी और एक्टर को राम के रूप में नहीं देख सकती।" बता दें कि फिल्म में इंदिरा कृष्णन ने 'कौशल्या' का रोल अदा किया है।

  • ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article