Kishori Shahane Real Life: रियल लाइफ में बेहद स्‍टाइलिश हैं 'गुम है किसी के प्‍यार में' की भवानी चव्‍हाण, PICS

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2021, 06:32 AM IST

स्‍टार प्‍लस के लोकप्रिय सीरियल 'गुम है किसी के प्‍यार है' में भवानी चव्‍हाण का लीड किरदार निभाने वाली अदाकारा किशोरी शहाणे असल जिंदगी में काफी स्‍टाइलिश हैं। यकीन नहीं तो देखें उनकी ये तस्‍वीरें-

Kishori Shahane Real Life: रियल लाइफ में बेहद स्‍टाइलिश हैं 'गुम है किसी के प्‍यार में' की भवानी चव्‍हाण, PICS

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin actress Kishori Shahane real life pics and age: स्‍टार प्‍लस का लोकप्रिय सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' छोटे परदे के पसंदीदा शोज में शामिल हो चुका है और दर्शकों के दिल में उतर चुका है। टीआरपी की लिस्‍ट में भी यह शो टॉप-5 में लगातार बना हुआ है। अक्टूबर 2020 में लॉन्च हुए इस सीरियल ने कसौटी जिंदगी की-2 को रिप्लेस किया था।

इस सीरियल के हर किरदार ने बहुत कम समय में अच्‍छी फैन फॉलोइंग बना ली है। ये सीरियल तीन किरदारों के इर्द गिर्द घूमती एक कहानी है जिसमें नील भट्ट लीड रोल निभा रहे हैं। 

वहीं जिस परिवार की ये कहानी है उसकी मुखिया भवानी चव्‍हाण का रोल निभा रही हैं जानी मानी मराठी अदाकारा किशोरी शहाणे। सीरियल में वह एक काफी प्रभावशाली और शक्तिशाली किरदार निभा रही हैं। मराठी साड़ी में उनका अंदाज काफी प्रभावित करने वाला नजर आता है वहीं बोलचाल में मराठी भाषा भी असर दिखाती है। 

सीरियल में वह सख्‍त मिजाज की महिला के किरदार में हैं जो पूरे परिवार पर नियंत्रण रखती है। बता दें कि स्‍टार प्‍लस के लोकप्रिय सीरियल 'गुम है किसी के प्‍यार है' में भवानी चव्‍हाण का लीड किरदार निभाने वाली अदाकारा किशोरी शहाणे असल जिंदगी में काफी स्‍टाइलिश हैं। 

सीरियल में किशोरी हमेशा साड़ी में नजर आई हैं जबकि वो रियल लाइफ में एकदम अलग हैं। 52 साल की किशोरी साड़ी के साथ-साथ वेस्टर्न ड्रेसेस भी पहनती हैं साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। 

किशोरी शहाणे ने फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर दीपक बलराज विज से शादी की है। उन्हें कॉलेज के समय 1990 में मिस मीठीबाई का खिताब मिला, उसके बाद वो "मिसेज ग्लैडरैग्स" ब्यूटी पेजेंट 2003 में रनर अप रहीं साथ ही बिग बॉस सीजन 2 की शाइनिंग स्टार रह चुकी हैं। किशोरी हिंदी और मराठी भाषा की दर्जनों फ‍िल्‍मों और दर्जनों सीरियल्‍स में नजर आ चुकी हैं। 

End of Article