सई और विराट के बीच आया ये रिश्ता क्या कहलाता है ट्विस्ट, गुम है किसी के प्यार में हुई नई एंट्री लाएगी बड़ा मोड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2022, 09:00 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Episode Upcoming Twist Spoiler: सीरियल गुम है किसी के प्यार में का आने वाला ट्रैक दर्शकों को चौंकाने वाला है। सीरियल में अब जो ट्विस्ट देखने को मिलेगा, उससे सब चौंक जाएगा...

सई और विराट के बीच आया ये रिश्ता क्या कहलाता है ट्विस्ट, गुम है किसी के प्यार में हुई नई एंट्री लाएगी बड़ा मोड़

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Twist Spoiler: गुम है किसी के प्यार में काफी कुछ चल रहा है। सई सिर्फ विराट से बात करना चाहती हैं और अतीत में जो कुछ भी हुआ उसके लिए माफी मांगना चाहती हैं। लेकिन ये सब इतना आसान नहीं है। सई को सब कुछ समझ आ चुका है और वो हमेशा विराट के साथ रहना चाहती थीं और उससे प्यार करती है। स्टार प्लस के टॉप ट्रेंडिंग सीरियल गुम है किसी के प्यार में का आने वाला ट्रैक दर्शकों को चौंकाने वाला है। सीरियल में अब जो ट्विस्ट देखने को मिलेगा, उससे सब चौंक जाएगा। 

गुम है किसी के प्यार में अब विराट अपनी आंखें खोलेगा और होश में आएगा। पाखी और भवानी अब विराट को होश में देखकर खुश हो जाएंगे। सई भी विराट को होश में देखकर राहत की सांस लेगी। सई अंततः विराट को सुरक्षित और स्वस्थ देखकर राहत महसूस करती है। अब विराट सोचता है कि सई उसके बगल में क्यों है? विराट पूछता है कि ये लड़की कौन है और यह महिला मेरे बगल में क्यों खड़ी है। 

विराट, सई से पूछता है कि आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है? उनका आपस में क्या रिश्ता है क्योंकि वह उसे पहले ही तलाक दे चुकी है। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि सई, विराट के सवालों का क्या जवाब देगी। क्या सई, विराट के लिए अपना प्यार कबूल करेंगी? या विराट एक बार फिर कोई गलत फैसला लेने से पहले एक बार सई की बात सुनेगा?

सई की मदद के लिए हुई नए डॉक्टर की एंट्री
मौजूदा कहानी के अनुसार अब विराट और सई की लव स्टोरी फिर से शुरू होगी। इस लव स्टोरी को एक डॉक्टर की मदद मिलेगी। सई, विराट से मिलने के लिए नर्स स्टाफ बनने के लिए डॉक्टर पटेल की मदद लेकर एक और रास्ता अपनाती है। यह नया डॉक्टर विराट और सई के निजी जीवन में एंट्री करने वाला है।

आगे आने वाली कहानी में आप देखेंगे कि सई, विराट की नर्स रहेगी है लेकिन वह उसे पास में नहीं देखना चाहता। दिलचस्प बात यह है कि यहां शो में हुई नई एंट्री यानि कि डॉक्टर पटेल ने सई को विराट की नर्स के रूप में चव्हाण निवास में जाने में मदद करेंगे। सई कैसे विराट की नफरत को खत्म करेंगे और अपने प्यार को वापस पाएगी ये देखना होगा। 

End of Article