रुबीना दिलाइक का हुआ एक्सीडेंट, गंभीर रूप से घायल हुईं बिग बॉस-14 की विनर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2022, 03:55 PM IST

Rubina Dilaik an Accident and suffers injury: आप भी फोटो में देख सकते हैं रुबीना दिलाइक के बाएं कंधे के पिछले हिस्से में चोट लग गई है। जिस पर उसने हीलिंग टेप लगाया है...

रुबीना दिलाइक का हुआ एक्सीडेंट, गंभीर रूप से घायल हुईं बिग बॉस-14 की विनर

Rubina Dilaik Suffers Injury: रुबीना दिलाइक आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 14 में विजेता के रूप में पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद रुबीना दिलाइक की फैन फॉलोविंग में काफी इजाफा हुआ है। जैसा कि हम जानते हैं कि वह पूरी तरह से फिटनेस फ्रीक हैं लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया है और उनको एंजरी से गुजरना पड़ा है। टीवी स्टार रुबीना ने एक पोस्ट शेयर करके इस बारे में जानकारी दी है, जिसमें उनका बायां कंधा चोटिल दिख रहा है और उस पर पट्टी लगी हुई है। 

आप भी फोटो में देख सकते हैं रुबीना दिलाइक के बाएं कंधे के पिछले हिस्से में चोट लग गई है। जिस पर उसने हीलिंग टेप लगाया है। साथ ही, एक्ट्रेस ने इस फोटो के कैप्शन में बताया कि सब कुछ प्लान के अनुसार नहीं होता है। फोटो में रुबीना दिलाइक की इंजरी गंभीर लग रही है। हालांकि ये पता नहीं चल सका है कि रुबीना दिलाइक को ये चोट कैसे लगी। लेकिन उनकी इंजरी गंभीर लग रही है। देखें तस्वीर-

बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं रुबीना दिलाइक
रुबीना अपनी खूबसूरत से इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं। वो लगातार सोशल मीडिया पर सेक्सी तस्वीरें पोस्ट कर हर किसी का दिल जीत लेती हैं। अपने स्टाइल और आत्मविश्वास के साथ वो हर किसी को अपनी ओर खींच सकती हैं। वैसे फिलहाल रुबीना दिलाइक आगामी फिल्म 'अर्ध' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वो राजपाल यादव के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं। इस फिल्म के साथ रुबीना बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

बता दें कि रुबीना दिलाइक 'बिग बॉस 14' में अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ आई थीं। इस शो में रुबीना ने अपने और अभिनव शुक्ला के खराब रिश्ते का खुलासा किया था। हालांकि, इस शो की जर्नी ने दोनों के रिश्ते को भी ठीक कर दिया। दूसरी तरफ इस शो में रुबीना बॉस लेडी की तरह उभरकर आई थीं। हर किसी ने रुबीना को 'बिग बॉस 14' की क्वीन माना था। अब खबर है कि जल्द ही रुबीना टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकती हैं।

End of Article